logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Rural community
ग्राम समुदाय, ग्राम्य समुदाय
पड़ौस से बाहर एक ऐसा क्षेत्र जहाँ के लोगों में परस्पर प्रत्यक्ष संबंध हों और वे उपलब्ध सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक और अन्य आवश्यक सेवाओं का उपयोग सामूहिक रूप से करते हों और जिनकी मनोवृत्तियां और व्यवहार प्रतिमानों में एकरूपता हो।

Rural community organization
ग्राम्य सामुदायिक संगठन
ग्रामीण समुदायों में समूहों और व्यक्तियों के बीच संबंध स्थापित करने की एक प्रक्रिया जिससे वे ऐसी सुविधाओं को उपलब्ध करने और उन्हें बनाए रखने के लिए एक साथ काम कर सकें जिनके माध्यम से समुदाय के सभी सदस्यों के सार्वजनिक हित का महानतम लक्ष्य साकार हो सके।

Sadism
सादीयता, परपीड़न-रति
दूसरों को पीड़ा देकर काम सुख की अनुभूति करना।

Safe period (=sterile period)
सुरक्षित काल
आर्तवचक्र के मध्य में कुछ ऐसे दिन जबकि संभोग करने पर स्त्री के गर्भ धारण की संभावना बहुत कम होती है।

Safety appliance
सुरक्षा-युक्ति
कर्मशाला या कारखाने में औद्योगिक दुर्घटना को कम करने अथवा कर्मचारियों के बचाव की युक्ति।

Sampling
प्रतिचयन, प्रतिदर्शग्रहण
सांख्यिकी विश्लेषण आदि के लिए संपूर्ण जनसंख्या या किसी समूह में सायादृच्छिक रूप से कुछ लोगों को चुनकर उनके अध्ययन के आधार पर पूरी जनसंख्या की विशेषताओं का अनुमान लगाना।

Schizoid personality
विदलनाभ व्यक्तित्व
व्यक्तित्व का एक प्रकार। इस प्रकार के व्यक्तित्व वाला व्यक्ति सामूहिक जीवन से अलग होकर अकेला, स्वयं में खोया या सिमटा रहता है। ऐसा व्यक्ति स्वभाव से संदेही, संयमी होता है और उसका शारीरिक गठन कृशकाय होता है।

School social work
विद्यालयीय समाज-कार्य
शैक्षणिक परिवेश में प्रदान की जाने वाली वे समाजकार्य सेवाएं जो बालक के सामाजिक शैक्षणिक एव सांवेगिक समायोजन में सहायक होती हैं।

Scrip
पर्ची वेतन
मज़दूरी के आंशिक भुगतान स्वरूप मजदूरों को दिया जाने वाला एक प्रकार का प्रपत्र जिसके द्वारा प्रतिष्ठान भंडार से सामग्री खरीदी जा सके।

Secondary setting
गौण परिवेश
समाज-कार्य के वे क्षेत्र जिनमें सेवाएं प्रदान करने का मूल उत्तरदायित्व चिकित्सक, मनश्चिकित्सक अथवा परामर्शदाताओं का होता है और सामाजिक कार्यकर्ता उनकी सहायता के लिए कार्य करता है। चिकित्सकीय संस्थाएं, मनोरोग निदानशालाएं एवं बाल निर्देशन केन्द्र इसके उदाहरण हैं।


logo