logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Longitudinal ala
अनुदैर्घ्य पक्षक
शरीर के पार्श्व में एक या दो कटकों से बना क्यूटिकलीय विस्तार। ये कटक कटान-चिह्नों द्वारा पृथक् रहते हैं।

Longitudianl stria
अनुदैर्घ्य रेखा
शरीर अक्ष के सामान्तर क्यूटिकली कटान-चिह्न।

Lorica
वर्मिका
रॉटिफरों के धड़ पर स्थूल अलंकृत क्यूटिकल जिससे खोल बन जाता है।

Lumber ganglion
कटि गुच्छिका
पार्श्व-तंत्रिका की अंतिम गुच्छिका। इससे निकली पार्श्व पुच्छीय तंत्रिका पीछे की ओर जाती है।

Lumen
अवकाशिका
एक संकीर्ण अनुधैर्घ्य गुहा।

Lumper
वर्गसंयोजक
वह वर्गिकीविज्ञानी जो वर्गकों की सीमा निर्धारित करते समय उसके बहुव्यापी लक्षणों का वर्णन करता है और बड़े वर्गकों को पहचानने में रुचि रखता है। (तु. splitter वर्गविभाजक)

Lung worm of swine
शूकर फुप्फुस कृमि
स्ट्राँजिलिड परजीवी सूत्रकृमि मेटास्ट्राँजिलस एग्री के लिए सामान्य नाम। यह शूकर इंफ्लूएंजा विषाणु का भी संवाहक है।

Lung worm of rodent
कृंतकों का फुप्फुस कृमि
परजीवी स्ट्रान्जिल सूत्रकृमि एन्जिओस्ट्रान्जिलस कैण्टोनेन्सिस के लिए सामान्य नाम। सामान्यतः इसका अन्त्य परपोषी चूहा है; परंतु यह मनुष्य में भी संक्रमण कर सकता है और घातक हो सकता है। अनेक अकशेरुकी इस सूत्रकृमि के लिए मध्यस्थ परपोषी होते हैं।

Lysigenoma
लाइसीजीनोमा, लयजार्बुद
सूत्रकृमि लार-स्रावों के फलस्वरूप कोशिका ऊतकों के सम्मिलन द्वारा जड़ के ऊतकों में बनी संरचना।

Lysosome
लयनकाय
प्राणि कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में बड़ी संख्या में उपस्थित झिल्ली आबद्ध अंगक जिनमें जल अपघटनी एन्जाइम होते हैं।


logo