logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Counseling
परामर्श, उपबोधन
एक प्रकार का संबंध या कार्यविधि विशेष जिसमें कोई व्यक्‍ति, विशेषत: प्रशिक्षित व्यक्‍ति, किसी दूसरे व्यक्‍ति की समायेाजन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहायता करता है।

Counseling interview
परामर्श साक्षात्कार
पात्र से सूचना प्राप्‍त करके उसे राय देना और उसका मार्गदर्शन या मनोवैज्ञानिक उपचार करना।

Countercathexis
प्रतिभावाभिनिवेश
अचेतन में दमित विरोधी अनुभूति को चेतन स्तर पर किसी विचार से संसक्‍त करना, जैसे किसी के प्रति अचेतन में दमित घृणा का चेतन स्तर पर प्रेम में बदल जाना।

Counter compulsion
प्रतिबाध्यता
किसी बाध्यता को रोकने के लिए अपनाई गई कोई अन्य बाध्यता, जैसे मौके-बैमोके या गलत ढंग से बोलते रहने की आदत को रोकने के लिए हमेशा चुप रहने की बाध्यता को अपनाना।

Counter-ego
प्रति-अहम्
मन का एक प्राक्कलित अचेतन भाग जो अहम् के विरोधी कार्य करता है किंतु इदम् का समकक्ष नहीं होता।

Counterformity
प्रतिरूपता
सामूहिक दबाव पड़ने पर संबद्ध समूह-मानकों के और भी अधिक प्रतिकूल निर्णय लेने एवं कार्य करने की विरोध प्रधान प्रवृत्‍ति।

Counterhomeostatis
प्रतिसमावस्थान
पर्यावरण की बाह्य शक्‍तियों से जीव की विभिन्न शारीरिक क्रियाओं में संतुलन और उनके पारस्परिक संबंधों में निहित सातत्य के भंग होने की स्थिति।

Counteridentification
प्रतितदात्मीकरण
पात्र जब मनोविश्‍लेषक से तदात्मीकरण करे तो मनोविश्‍लेषक का पात्र से तदात्मीकरण करना।

Counter-suggestion
प्रतिसंसूचन
पहले दिए गए संसूचन को निष्प्रभावित करने के लिए दिया गया कोई दूसरा संसूचन।

Counter-transference
प्रतिसंक्रमण
किसी विश्‍लेषात्मक स्थिति से विश्‍लेषक की दमित भावानाओं का जगना, विशेषकर (किंतु हमेशा नहीं) विश्‍लेषक द्वारा अपनी दमित भावनाएँ पात्र पर आरोपित करना।


logo