logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Galling
कण पाटन देखिए-- Seizing

Galvanic corrosion
गैल्वेनी संक्षारण असमान इलेक्ट्रोडों के बने गैल्वेनी सेल में उत्पन्न विद्युत धारा के प्रवाह से होने वाला संक्षारण। इसे वैद्युत रासायनिक संक्षारण भी कहते हैं।

Galvanic protection
गेल्वेनी रक्षण इस्पात के संक्षारण रक्षण में प्रयुक्त शब्द। इसमें पृष्ठ की गैल्वेनी धातु अथवा ऐसे धातु द्वारा रक्षा की जा सकती है जिसका इलेक्ट्रोड-विभव इस्पात से कम होता है। यों तो कोई भी धातु जो इलेक्ट्रोड-विभव श्रेणी में उच्च स्थान पर आती है, रक्षण के लिए प्रयुक्त हो सकती है किंतु व्यवहार में केवल यशद शब्द का प्रयोग किया जाता है।

Galvanizing
यशद लेपन देखिए-- Hot dipping के अंतर्गत

Galvanizing flux
यशद लेपन गालक जिंक अमोनियम क्लोराइड का विलयन जिसमें यशद-लेपन से पहले इस्पात को डुबाया जाता है, इस्पात के पृष्ठ पर इस विलयन की परत यशद-लेप के आसंजन में सहायक होती है।

Gamma iron
गामा लोह देखिए-- Iron के अंतर्गत

Gangue
अवशेषांश (गैंग) धात्विक अयस्कों के साथ पाए जाने वाले खनिज जिनका कोई विशेष आर्थिक महत्व नहीं होता है। इन्हें बहुधा सांद्रण के दौरान प्रगलन से पहले पृथक कर लिया जाता है।

Garnet
गार्नेट चूने के पत्थर, डोलोमाइट, ग्रेनाइट और कायांतरिक शैलों में पाया जाने वाला खनिज-समूह। ये कैल्सियम, मैग्नीशियम, लोहा, ऐलुमिनियम तथा कभी-कभी मैंगनीज और क्रोमियम के ऑर्थोसिलिकेट होते हैं। चूना-ऐलुमिना गार्नेट को ग्रासुलर कहतेहैं, जिसका सूत्र Ca₃Al₂(SiO₄)₃है। लोहा-ऐलुमिना-गार्नेट, अलमन्डाइन कहलाता है जिसका सूत्र (FeMg)₃Al₂(SiO₄)₃ है। उत्कृष्ठ गार्नेटों का समान सूत्र होता है। पारदर्शी क्रिस्टलों का रंग लोहे की मात्रा के अनुसार हल्के पीले से लेकर गहरा लाल तक होता। चूना-लोहा गार्नेट, ऐन्ड्रेडाइट कहलाता है जिसका सूत्र Ca₃ Fe₂ (SiO₄)₃ है। सभी गार्नेट घनीय समुदाय, प्रायः विषमलवाक्ष द्वादशफलकों में क्रिस्टलित होते हैं। कठोरता 6.5--7.5, विशिष्ट घनत्व 3.5--4.2। इनमें से कुछ का प्रयोग आभूषणों में बहुमूल्य पत्थरों के रूप में होता है।

Garnetiferous ore
गार्नेटमय अयस्क देखिए-- Ore

Garnierite
गारनिएराइट निकैल धातु का महत्वपूर्ण स्रोत। यह निकैल का जलयोजित सिलिकेट है। इसका सूत्र 2(Ni Mg)₅ Si₄O₁₃ 3H₂O है। इसमें लगभग 24% निकैल होता है। किंतु इसका संघटन परिवर्ती है। विशिष्ट घनत्व 2.3---2.8।


logo