अ- समाज और विधि सम्मत माता-पिता के अपने बच्चों की देखभाल और शिक्षण के अधिकार; इन अधिकारों में विशेषाधिकार और दायित्व भी सम्मिलित हैं।
आ- छात्र के संरक्षक को मिलने वाले अधिकार जो अन्यथा उसके माता-पिता को मिले होते।
parental home
बाल संरक्षण गृह
अ-विद्यालय प्रशासन का एक एकक जिसमें किशोर न्यायालय द्वारा दंडित छात्रों को एक निवास में रखा जाता है और उनकी घर की सी देख-भाल की जाती है जिससे उनकी अपचारी अभिवृत्तियों को पूर्णतया सुधारा जा सके।
आ- माता-पिता का घर।
parental instinct
पितृ-मूलप्रवृत्ति
व्यक्ति में मातृत्व तथा पृतित्व की नैसर्गिक प्रवृत्ति।
parent consent form
पितृ सहमति पत्र
शैक्षिक कार्यक्रम में किसी विशेष प्रयोजन के लिए माता-पिता या संरक्षक से लिखित अनुमति प्राप्त करने के लिए दिया जाने वाला फार्म।
parent education
पितृ शिक्षा, बाल संरक्षण शिक्षा
वह प्रौढ़ शिक्षा जिसका संबंध बच्चों की देखभाल और पारिवारिक जीवन में सुधार से होता है।
parent-teacher association
अभिभावक शिक्षक संघ
किसी विद्यालय के छात्रों के माता-पिता अथवा अभिभावकों और अध्यापकों का एक सम्मिलित संगठन। इसका उद्देश्य, सामाजिक और शैक्षिक साधन के रूप में विद्यालय को अधिक प्रभावशाली बनाना होता है जिससे अभिभावक और अध्यापक मिल कर छात्रों की प्रगति के लिए कार्य कर सकें।
parochial school
धर्म-संस्थाश्रित विद्यालय
धार्मिक अथवा साम्प्रदयिक संस्थाओं द्वारा चलाया जाने वाला विद्यालय। इस प्रकार के विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में धार्मिक, साम्प्रदायिक अथवा स्थानिक दृष्टिकोण होता है।
participation chart
सहभागिता चार्ट
छात्रों की कक्षा-क्रिया-कलापों में भाग लेने की आवृत्तियों का लेखा रखने का ढंग। इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाओं को निर्दिष्ट करने के लिए पूर्व निर्धारित संकेतों का प्रयोग किया जाता है।
part method
अंश प्रणाली, खंड प्रणाली
अ- समग्र प्रणाली के विपरीत अध्यापन की प्रणाली जिसमें एक पाठ को कई भागों में सीख कर सम्पूर्ण पाठ पर अधिकार प्राप्त किया जाता है।
आ- याद करने के लिए प्रयुक्त एक विधि जिसमें एक साथ पूरे पाठ को न दोहरा कर उसके भागों को दोहराया जाता है।
part-time class
अंशकालिक कक्षा
अ- ऐसी कक्षाएं जिसमें छात्र अपना पूरा समय केवल अध्ययन में ही नहीं लगाते।
आ- एक लघु पाठ्यक्रम जो स्थानिक शिक्षा मंडल के पर्यवेक्षण में नियुक्ति प्राप्त कार्मिकों के लिए चलाया जाता हो। कार्मिक काम के घंटों में ही प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
इ- किसी व्यक्ति को किसी पद पर नियुक्त करके उसे उसी कार्य का अल्पावधि प्रशिक्षण देना।