उपग्रह चित्र
वे सुदूर सुग्राही चित्र जो पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों द्वारा लिए जाते हैं। इनमें लैंडसेट तथा स्पॉट भी शामिल हैं। चित्र विशिष्ट तरंग बैंडों (दृश्य, अवरक्त आदि) में होते हैं जिन्हें निर्वचन के प्रयोजन से सम्मिश्रित किया जा सकता है। प्रतिबिम्ब फोटोग्राफों जैसे दिखाई देते हैं लेकिन फोटोग्राफिक विधियों से नहीं लिए जाते। अतः उन्हें 'प्रतिबिम्ब' या 'प्रतिबिम्बों' के नाम से पुकारा जा सकता है या उनका विश्लेषण अंकीय रूप में किया जा सकता है। उन्हें भौगोलिक सूचना प्रणाली में सीधे शामिल किया जा सकता है।
Saturated soil
संतृप्त मृदा
वह मृदा जिसमें अंतराल और रिक्त स्थान पानी से लबालब भरे होते हैं।
Saturation extract
संतृप्त मृदा
1. संतृप्त मृदा पेस्ट से निष्कर्षित घोल।
2. मृदा लेप (पेस्ट) का दाब अथवा निर्वात निस्यंदन से प्राप्त विलय।
Saturation percentage
संतृप्ति प्रतिशतता
संतृप्त मृदा पेस्ट में विद्यमान जल जो शुष्क भार प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
Scale
पैमान (स्केल)
मानचित्र पर किसी वस्तु के आकार और वास्तविक स्थिति में उसके आकार के बीच संबंध का पैमाना।
Scanner
क्रमवीक्षक
मानचित्रों, फोटोग्राफों या वास्तविक स्थिति से प्रतिबम्बों को अंकीयरूप में स्वतः परिवर्तित करने की युक्ति।
Secondary mineral
द्वितीयक खनिज
वे खनिज जिनकी संरचना प्राथमिक खनिजों के रूपांतरण से होती है या जिनका मोचन- अपक्षयण इलाइट, वर्मिक्युलाइट क्लोराइट, कैओलीनाइट मृत्तिका खनिजों तथा आक्साइडों से होता है।
Sedimentary rocks
अवसादी शैल, परतदार चट्टानें
1. वे शैल जिनकी संरचना जल, वायु या बर्फ (उदाहरणार्थ बालुकाश्म, शैल, संगुटिकाओं) द्वारा संचित पदार्थ (अवसाद) से होती है।
2. अवसाद के संचयन से निर्मित शैल जो विभिन्न प्रमापों के शैल-खण्ड, प्रणियों तथा पौधों के उत्पाद या अवशेष, रासायनिक क्रिया या वाष्पन के उत्पाद अथवा इन पदार्थों के मिश्रणों से युक्त होता है।
Seed bed
वपनीय खेत, वपनीय क्यारी
बपन तथा रोपण के बीजों के अंकुरण तथा पौधा वृद्धि के लिए तैयार की गई क्यारी।
Self-mulching soil
स्वतः मल्चकारी मृदा
मृदा जिसका पृष्ठीय स्तर इतना घनीभूत हो जाता है कि वर्षा में उस पर पपड़ी नहीं जमती, बल्कि सूखने पर पृष्ठीय पलवार का काम करता है।