logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Replacement rate
प्रतिस्थापन दर
किसी प्रतिष्ठान में श्रम आवर्त की प्रतिशत दर।

Repression
दमन
एक प्रकार की मानसिक प्रक्रिया जिसके द्वारा व्यक्ति का अहं उसके मन को अप्रिय लगने वाले और उसके आदर्शों का घोर विरोध करने वाले उद्देश्यों, विचारों या प्रत्यक्षों को अचेतन मन में ढकेल देता है जहाँ वे क्रियाशील रहते हुए परोक्षतः उसके व्यक्तित्व को प्रभावित करते रहते हैं। इसमें व्यक्ति का अहं उसके इन प्रसूत अनुभवों या उद्देश्यों को ही अस्वीकार नहीं करता अपितु उनकी सत्ता से ही इनकार करता है और उन्हें चेतन मन में नहीं आने देता।

Reproduction age
जनन आयु
स्त्री की वह आयु जब वह संतानोत्पन्न करने के योग्य हो। सामान्यतः यह काल यौवनावस्था से रजोनिवृत्ति (12 वर्ष से 45 वर्ष) तक माना जाता है।

Research design
अनुसंधान-अभिकल्प
अन्वेषण कार्य आरम्भ करने से पूर्व अन्वेषण संबंधी सभी कार्यों का पूर्वानुमान जिसमें समस्या का निरूपण, प्राक्कल्पनाओं का निर्धारण, तथ्य संकलन के स्रोत, तथ्य संकलन का क्षेत्र, निदर्शन विधि, तथ्य संकलन विधि तथा उपकरण और विश्लेषण आदि का संक्षिप्त विवरण शामिल होता है।

Response
अनुक्रिया
(1) किसी अन्य मानसिक प्रक्रिया के कारण होने वाली कोई मानसिक प्रक्रिया जो ऐंद्रिय भी हो सकती है और काल्पनिक भी। (2) जीव या व्यक्ति की कार्यनिष्पादक प्रक्रियाओं की इकाई विशेष।

Retardation
मंदन
मानसिक विकास, विशेषतः बुद्धि के विकास या शैक्षणिक उपलब्धियों में पिछड़ जाना।

Retroactive pay
पूर्वव्यापी वेतन
वेतन में वृद्धि के कारण कर्मचारियों को किया जाने वाला वह भुगतान जो वेतन समझौते की तिथि से पूर्व किसी निश्चित तिथि से देय हो।

Retrogression
पश्चगमन
वर्तमान असंतोषजनक परिस्थिति का सामना करने के लिए ऐसा व्यवहार करना जो विकास की किसी प्रारंभिक अवधि में संतोषप्रद रहा हो।

Retrospection
पश्चावलोकन
अपने व्यक्तिगत अनुभव पर ध्यान केंद्रित करके अपनी मानसिक क्रियाओं का स्वयं अवलोकन करके उन्हें समझने का प्रयास ।

Role playing
भूमिका निर्वाह
किसी भूमिका को समझने की एक प्रणाली जिसमें उस भूमिका के सभी पहलुओं को विस्तार से और अच्छी तरह समझने के लिए कृत्रिम स्थितियों में उसका अभिनय किया जाता है ।


logo