logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Limiting factor
सीमाकारी कारक
पारिस्थितिक तंत्र का वह जैव या अजैव घटक जिसकी बहुत कम पूर्ति संबद्ध जीव की वृद्धि या फसलोत्पादन के लिए आवंश्यक आदानों के उपयोग में बाधा पहुँचाती है।

Linkage
सहलग्नता
एक ही गुणसूत्र में निकटतया अवस्थित जीनों के समूह जिनमें युग्मक निर्माण के दौरान साथ-साथ बने रहने की प्रवृत्ति हो।

Lip
ओष्ठ
मुख द्वारा के चारों ओर अरीय रूप से व्यवस्थित बाह्य अध्यावरण (integument) का आपरिवर्तन।

Lipase
लाइपेज
एक एन्जाइम जो वसा को ग्लिसरॉल और वसीय अग्लों में परिवर्तित कर देता है।

Lipid
लिपिड
कार्बनिक यौगिकों का एक वर्ग जिसमें वसा, तेल, मोम और स्टेरॉल आदि सम्मिलित हैं।

Loa-loa
लोआ-लोआ
पश्चिमी अफ्रीका और विषुवतीय सूडान के वर्षा-वनों के लिए स्थानिक नेत्र रोग जो फाइलेरियाई सूत्रकृमि से होता है।

Locus
विस्थल
सभी समजात गुणसूत्रों में किसी विशेष जीन या उसके किसी एक विकल्पी का स्थान।

Longidorid
लांजिडोरिड
लांजिडोरस, पैरालांजिडोरस और लांजिडोरॉइडीज़ वंश के सूत्रकृमि।

Longidoroides
लाँज़िडोरॉयडीज
लाँजिडोरिडी कुल का एक वंश। लाँज़िडोरस वंश के समान लेकिन द्विक द्विपालिक, द्वारक झिल्ली जैसा होता है।

Longidorus
लाँजिडोरस
लाँज़िडोरिडी कुल का एक वंश। शरीर पतला और लंबा; शूकिका लंबी विस्तारित जिसके आधार पर स्फार नही; द्विक कोशाकार, रंध्ररूपी द्वारक सहित; निर्देशक वलय ओष्ठ क्षेत्र में दो ओष्ठ चौडाई के नीचे अग्रत: स्थित होता है।


logo