logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Core-context theory
मूल संदर्भ सिद्धांत
विभिन्न संवेदन और प्रतिमाएँ किस तरह मिल कर किसी वस्तु को सार्थक बनाती हैं, इससे संबधित टिचनर द्वारा प्रतिपादित प्रत्यक्षण का क्‍लासिकीय सिद्वांत जिसके अनुसार किसी वस्तु को सार्थक बनाने में संदर्भ तो ‘पृष्‍ठभूमि’ का काम करता है और अर्थ ‘बीज’ यानी संवेदनों के मुख्य समूह के चारों ओर रहता है। इस प्रकार हर व्यक्‍ति के लिए एक-सी स्थितियों में मूल संवेदन तो वही रहेगे किन्तु उन्हें प्रत्यक्ष करने के संदर्भ अलग-अलग रहेगे।

Corium
अंत:त्‍वचा कोलिस
खाल की अंदर की सतह के ऊपर का हिस्सा या खाल का संपूर्ण आंतरिक स्तर।

Cornea
श्‍वेत पटल
आँख के सामने की एकदम बाहरी व पारदर्शी परत।

Corpus callosum
महा संयोजक पिंड
तंतुओं की बृहद् पटि्टका जो मस्तिष्क के गहन तल में दक्षिण एवं वाम वल्कुटीय गोलार्धों को जोड़ती है।

Correlation
सहसंबंध
1. दो या उससे अधिक परिवर्त्‍यां में एक साथ परिवर्तन होने की निश्‍चित मात्रा। 2. विशिष्‍ट तंत्रिका केंद्रों में विभिन्न तंत्रिकीय आवेगों का संयोजन।

Correlation coefficient
सहसंबंध गुणांक
दो या उससे अधिक परिवर्त्‍यां में एक साथ परिवर्तन होने की प्रवृत्‍ति की शक्‍ति की सूचक निश्‍चित संख्‍या।

Correlation table
सहसंबंध सारणी
दो चरों के परिमाणात्मक संबंध को दिखाने वाला नमूना या रेखाचित्र।

Correspondent inference
संवादी अनुमान
निहित मनोवृत्‍ति के प्रति व्यवहार का कारणात्मक गुणारोपण।

Cortex
वल्कुट, बाह्यक, कोर्टेक्स
1. प्रमस्तिष्क के ऊपर पतली धूसर परत के लिए प्रयुक्‍त संक्षिप्‍त शब्द 2. किसी अंग की बाहरी पतली परत या परतें।

Cost-reward ratio
लागत-पुरस्कार अनुपात
दूसरे व्यक्‍ति के प्रति पसंद उसके इस आकलन पर निर्भर करता है कि उसका व्यवहार किस अनुपात में दूसरे व्यक्‍ति द्वारा पुर्नबलित होता है।


logo