भारत में विद्यालयी पाठ्यचर्या भाषा अध्ययन की एक व्यवस्था जिसके अनुसार छात्र को तीन भाषाओं का अध्ययन करना चाहिए, पहली मातृभाषा अथवा क्षेत्रीय भाषा, दूसरी राज्य भाषा अथवा संपर्क भाषा तीसरी कोई अन्य आधुनिक भारतीय अथवा विदेशी भाषा।
Thurstone scale
थर्स्टन मापनी
व्यक्ति की अभिवृत्तियों को निर्धारित करने में प्रयोग की जानेवाली मापनी। पहले इसमें विषय से संबंधित अनुकूल, तटस्थ अथवा विरोधी अभिवृत्ति व्यक्त करने वाले कथन तैयार किए जाते हैं। निर्णायकों से प्रत्येक कथन को अधिकतम अनुकूलता से अधिकतम प्रतिकूलता के पैमाने पर ग्यारह वर्गों में से किसी एक में रखने के लिए कहा जाता है। इसके आधार पर कथनों का मान-मूल्य और मानक विचलन निश्चित करके मापनी के लिए सभी प्रकार के मान मूल्य और कम विचलन वाले कथनों को चुन लिया जाता है।
Time discrimination
समय विवेक
विविध संगीत परीक्षणों में समय अन्तरालों अथवा ध्वनि अन्तरालों की सापेक्ष अवधि की जांच करने की योग्यता।
Time sign system
समय संकेत पद्धति
समय प्रतिदर्श के आधार पर प्रेक्षण की एक तालिका। उसके अनुसार प्रेक्षण पूरा समय न करके प्रतिदर्श पद्धति के आधार पर विधिवत निर्धारित अन्तरालों पर किया जाता है।
Topology (of life space)
संस्थिति (जीवन दिक्)
मनोवैज्ञानिक व्यवहार अथवा घटनाओं का ज्यामितीय तंत्र के संदर्भ में विवरण और वर्गीकरण। इस पद का प्रयोग सर्वप्रथम कर्ट लेविन ने किया है।
Torrance test of creative thinking
टौरेंस सर्जनात्मक चिंतन परीक्षण
टौरेंस द्वारा छात्रों की सर्जनात्मक चिंतन योग्यता मापने के लिए बनाया गया एक परीक्षण। उस परीक्षण के दो भाग होते हैं -- एक शाब्दिक और दूसरा आकृतिपरक। शाब्दिक परीक्षण में अनेक एकांश होते हैं जैसे चित्र में दर्शायी गयी क्रिया के संभव कारण तथा परिणाम, सामान्य वस्तु के प्रयोग के लिए सुझाव, खिलौनों में सुधार लाने के लिए सुझाव। आकृतिपरक भाग में परीक्षार्थी को चित्र बनाना और पूरा करना पड़ता है। दोनों प्रकार के परीक्षण में उत्तरों की संख्या, उत्तरों के विविध प्रकार, मौलिकता तथा विशदीकरण के आधार पर अंक दिए जाते हैं।
Total enrolment
सकल नामांकन
विद्यालय में रिपोर्ट अवधि के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में नामांकित छात्रों की कुल संख्या।
Track, single (educational technology)
एकल पथ (शैक्षिक प्रौद्योगिकी)
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री की ऐसी व्यवस्था जो सभी शिक्षार्थियों के लिए एक समान है। इसमें बहुपथ परिस्थिति के समान कोई विकल्प कार्यक्रम नहीं होता।
Trainer
प्रशिक्षक
वह व्यक्ति जो किसी खेलकूद-दल के खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति, उनके साधारण खेलकूद चोटों के मामले तथा खेलकूद के मैदान और उपकरणों के रखरखाव से संबंधित मामलों का प्रभारी होता है।
Trait and factor theory (vocational motivation)
विशेषक तथा कारक सिद्धांत
व्यावसायिक अभिप्रेरण का एक सिद्धांत जो व्यक्ति की अपनी विशेषताओं का उसके व्यवसाय चयन से संबंधित होने पर बल देता है। व्यक्तियों की अभिक्षमताओं, अभिरूचियों तथा व्यक्तित्व में भिन्नता होती है और व्यवसाय में ये गुण भिन्न मात्रा में होते हैं अतः भिन्न-भिन्न व्यक्ति भिन्न-भिन्न व्यवसायों को चुनते हैं।