logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Saltation
वल्गन जल या वायु में मृदा कणों का संचलन जहाँ सरिता-पाट भू-पृष्ठ या वायु के साथ-साथ कण उछलते-कूदते तथा टक्कर मारते हैं।

Salt replaceable acidity
लवण प्रतिस्थापनीय अम्लता पोटैशियम क्लोराइड तथा सोडियम क्लोराइड जैसे उभय प्रतिरोध रहित विलयन द्वारा मृदा से अम्ल का प्रतिस्थापन।

Sand
1. बालू, रेत, सिकता, 2. रेणु 1. 0.05 और 2.00 मिमी. व्यास के बीच के मृदा कणों का मृदा गठन वर्ग। 2. अपरदी (detrital) अवसाद का असंपिंडित संचय जो सामन्यतः र्क्वाट्ज के कणों से निर्मित होता है। 3. अवसादी शैलिकी (sedmientary petrology) में 1/16 मिमी. से लेकर 2 मिमी. तक व्यास के साइज वाले अपरदी पदार्थ। 4.शैल या खनिज के लघु खंड जिनका व्यास 0.05 से 2.0 मिमी. तक होता है।

Sand stone
बालुकाश्म, बलुआ पत्थर रेणु साइज के कणों के परस्पर संयोजन से निर्मित एक अपरदी अवसादी शैल जो मुख्यतः क्वार्ट्ज खनिज से संघटित होता है।

Sandy clay
बुलई मृत्तिका वह मृदा जिसमें 35 प्रतिशत या अधिक मृत्तिका और 45 प्रतिशत या अधिक बालू होती है।

Sandy-clay-loam
बलुई मृत्तिका दुमट वह मृदा जिसमें 20 से 35 प्रतिशत मृत्तिका, 28 प्रतिशत से कम गाद और 45 प्रतिशत से अधिक बालू होती है।

Sandy loam
बलुई दुमट वह मृदा जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक बालू और 20 प्रतिशत से कम मृत्तिका होती है।

Sandy soil
बलुई मृदा वह मृदा जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक बालू तथा 15 प्रतिशत से कम मृत्तिका होती है।

Sapric materials
सैप्रिक पदार्थ सर्वाधिक अपघटित होने वाले कार्बनिक पदार्थ जिनके स्रोत को पहचाना न जा सके।

Saprolite
सेप्रोलाइट अपक्षयित शैल सामग्री जो मृदा निर्माण के लिए जनक सामग्री का काम कर सकती है।


logo