logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Reinforcement
पुनर्बलन, प्रबलन
किसी तंत्रिकीय उत्तेजनकारी प्रक्रिया का दूसरी उत्तेजनकारी प्रक्रिया पर पड़ने वाला ऐसा प्रभाव जो उसकी प्रक्रिया की तीव्रता या प्रभाव क्षमता को बढ़ा देता है।

Rejection
अस्वीकरण
एक प्रकार की अहम् रक्षा युक्ति जिसके माध्यम से व्यक्ति दुखद तथा बाह्य दबावों से मुक्ति पाने तथा अपना समायोजन करने का प्रयास करता है।

Rehabilitation
पुनर्वास
वैयक्तिक, सामाजिक तथा मानसिक रूप से बाधित व्यक्तियों को अपने परिवेश, परिवार कार्य अथवा समाज में पुनःस्थापित करने की प्रविधि या प्रक्रिया।

Relapse
पुनरावर्तन
किसी रोग अथवा अपराधी प्रवृत्ति का कुछ समय बाद पुनःप्रकट होना।

Release therapy
निर्मोचन चिकित्सा
एक प्रकार की मनश्चिकित्सा जिसमें चिकित्सक अपनी देखरेख में रोगी की शत्रुतापूर्ण एवं विध्वंसकारी आवेगों की उन्मुक्त अभिव्यक्ति के लिए अवसर देकर उसे ठीक से समायोजन कर सकने योग्य बनाता है।

Reliability
विश्वास्यता
किसी प्रेक्षण श्रृंखला, मापन उपकरण या संपूर्ण माप प्रक्रिया का एक जटिल गुणधर्म जिससे उसी उपकरण या प्रक्रिया का फिर अनुप्रयोग करने पर वही परिणाम प्राप्त होता है जो पहले होता था।

Relief work
राहत कार्य, सहायता-कार्य
अकाल, बाढ़ या अन्य आपदाओं से पीड़ित व्यक्तियों को स्वैच्छिक एवं शासकीय अभिकरणों एवं अन्य संगठनों द्वारा दी जाने वाली सहायता।

Remand home
प्रतिप्रेषण गृह
ऐसी संस्था जहाँ विचाराधीन बाल-अपराधी अथवा असुरक्षित बालकों को उनके व्यवहार तथा व्यक्तित्व के अध्ययन तथा सुरक्षा के लिए अस्थाई रूप से रखा जाता है। ऐसी संस्थाओं को पर्यवेक्षण गृह भी कहा जाता है।

Remedial institution
उपचारी संस्था
वे संस्थायें जो कुसमायोजित व्यक्तियों को सुधारने या उन्हें भली भांति समायोजित होने में सहायता पहुंचाती है।

Remission
माफी, छूट, कमी
कारावास की अवधि में अच्छे आचरण, प्रशंसनीय श्रम संबंधी कार्य या किसी अन्य कारण से छूट देना।


logo