logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Lateral line
पार्श्व रेखा
(दे. Incisure)

Lateral nerve
पार्श्व तंत्रिका
तंत्रिका वलय से पीछे की ओर जुड़ी पार्श्व गुच्छिकाओँ से निकलने वाली युग्म-तंत्रिकाएँ।

Lectotype
चयन प्ररूप
मूल विवरण के प्रकाशन के बाद सह-प्ररूपों की श्रुंखला में से प्ररूप का स्थान ग्रहण कर लेने वाला कोई सह-प्ररूप।

Leech parasite
जलूका परजीवी
जोकों तथा उभयचरों के परजीवी। उदा., माइन्कस बोथ्रियोफोरस।

Leghaemoglobin
लेगहीमोग्लोबिन
फलीदार पादपों की ग्रंथिकाओं में स्थित एक गुलाबी वर्णक जो नाइट्रोजन स्थिरीकरण में काम आता है।

Leptoderan bursa
लेप्टोडेरन प्रपुटी
पुच्छ-पक्षक प्रपुटी पक्ष जो शरीर के दोनों ओर सीमित मात्रा में होते हैं और पुच्छाग्र को नहीं घेरते या उसके पीछे नही मिलते।

Lesion
विक्षति
ऊतकक्षयी कोशिकाओं का एक समूह।

Lesion nematode
विक्षतिकारी सूत्रकृमि
प्रेटिलैंकस वंश की जातियों का सामान्य नाम।
(दे. meadow nematode)

Leucine amino peptidase
ल्यूसीन ऐमीनो पेप्टीडेज़
काय भित्ति में अधश्चर्म द्वारा उत्पन्न एन्जाइम जो निर्मोचन में सहायता करता है।

Lignin
लिग्निन
दारु आदि की कोशिका भित्तियों में विद्यमान एक जटिल कार्बनिक यौगिक, जो उन भित्तियों को मजबूती देता है। यह सैक्रेनिन से लाल रंग का हो जाता है।


logo