यह माप की वह कोटि है जो दिये हुए भाप के नमूने में शुष्क भाप का अनुपात बताती है।
Dryness fraction of the vapour (quality)
वाष्प शुष्कतांश
गीली भाप के किसी नमूने में शुष्क - भाप का भार तथा कुल गीली भाप के भार के अनुपात को शुष्कता - अंश कहते हैं।
Ductility
तन्यता
1. पदार्थ का वह गुण जिसके कारण उसे बिना भंग किये हुये अपेक्षित रूप में लम्बा किया जा सकता है।
2. धातु का वह गुणधर्म जो उसकी कर्षण क्षमता को व्यक्त करता है।
Duralumin
ड्यूरेलूमिन
यह एल्यूमीनियम - कॉपर मिश्रातु का व्यावसायिक नाम है।
Duration of shock pulse
प्रघात स्पंद का काल
स्पंद त्वरण को एक निश्चित मान से अधिकतम तक उठकर वापिस उसी मान तक आने में लगने वाला समय।
Dynamic vibration absorber
गतिक कम्पन अवशोषक
किसी संरचना के कम्पन को दूर करने के उद्देश्य से उसमें लगा सहायक द्रव्यमान - कमानी तन्त्र।
Dynamometer
डायनामोमीटर / शक्ति मापित्र
यह एक प्रकार का मापयंत्र है जिसके द्वारा किसी भी आदि-चालक की शक्ति को मापा जाता है। इसमें भार एवं स्प्रिंग नियंत्रित घर्षण युक्तियां तथा अवशोषित हो रही शक्ति को अंकित करने वाली यंत्रावली लगी होती है।
Eccentric
उत्केन्द्रक
यांत्रिक गति संचरण युक्ति जिसके द्वारा घूर्णी गति को रैखिक गति में बदला जाता है।
Eccentric bolt
उत्केन्द्रक बोल्ट
एक प्रकार के बोल्ट, जो किसी उत्केन्द्रक के दो हिस्सों अथवा उत्केन्द्रक को जोडने के लिये प्रयोग किये जाते हैं।