logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Conversion
संपरिवर्तन
किसी एक मनोबंध में असंगत सूचना के क्रमश: संचयित होने के परिणामस्वरूप मनोबंध में आया आकस्मिक परिवर्तन।

Conversion disorder
परिवर्तित विकार
ऐसा मनोवैज्ञानिक विकार जिसमें अभिप्रेरणात्मक द्वंद्व शारीरिक लक्षणों के रूप में रूपांतरित हो जाते हैं। बाह्य रूप से यह प्रतीत होता है कि व्यक्‍ति विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त है किन्तु इन बीमारियों का कोई शारीरिक आधार नहीं होता। इसे हिस्‍टीरिया भी कहते हैं।

Conversion effect
परिवर्तनकारी प्रभाव
वह अल्पमत प्रभाव जो बहुमत की अभिवृत्‍ति में अचानक, नाटकीय एवं निजी परिवर्तन लाता है।

Conversion hysteria
परिवर्तित हिस्टीरिया
किसी दमित मनोग्रंथि की रागात्मक शक्‍ति का किसी प्रभावक द्वारा अभिव्यक्‍त होना और शारीरिक लक्षण में परिवर्तित हो जाना। शारीरिक लक्षण दमित मनोग्रंथि की प्रतीकात्मक अभिव्यक्‍ति होता है और दमित इच्छा की परोक्ष तृप्ति करता है।

Convulsion
आक्षेप, सकंप मूर्च्‍छा
केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की किसी क्रिया के कारण शरीर की प्रसारणी पेशियों का अत्यधिक संकुचित हो जाना।

Convulsive therapy
आक्षेपी चिकित्सा
मनोविकृत रोगियों का उपचार करने की एक प्रणाली जिसमें इन्सुलिन आदि औषधियों के प्रयोग द्वारा या बिजली के झटके देकर सारे शरीर में पेशीय संकोच और ऐंठन पैदा की जाती है।

Cooperative principle
सहकारिता सिद्धांत
किसी वार्तालाप में, अर्थ के संप्रेषण में परस्पर सहयोग करने के लिए प्रतिभागियों के बीच प्रच्छन्न अनुबंधात्मक सहमति।

Coordination loss
समन्वय-ह्रास
व्यवहार में समन्‍वय की कमी के कारण व्यक्‍तिगत निष्पादन की तुलना में समूह निष्पादन में कमी आना।

Coping behaviour
साधक व्यवहार, समायोजी व्यवहार
किसी अभीष्‍ट कार्य को पूरा करने के लिए अपनाया गया कोई अन्य ऐसा कार्य या व्यवहार जो व्यक्‍ति का पर्यावरणगत परिस्थितियों से समायोजन करा सके।

Coprolalia
अश्‍लील वाच्यता
सदैव अशिष्‍ट एवं अश्‍लील बातें करने की बाध्यतामूलक अथवा नियंत्रणहीन प्रवृत्‍ति।


logo