सुकर्तनीय इस्पात
बहुधा ओपेन हार्थ या बेसेमर प्रक्रम द्वारा निर्मित इस्पात जिसकी कर्तनीयता को बढ़ाने के लिए विशेष पदार्थ मिलाए जाते हैं। इस कार्य के लिए गंधक, सीसा, सिलीनियम, या विस्मथ आदि तत्व मिलाए जाते हैं। इसे मुक्त मशीनन (Free machining steel) इस्पात भी कहते हैं।
Free ferrite
मुक्त फैराइट
ठंडा करते समय ऑस्टेनाइट से बना फैराइट जिसके साथ कार्बाइड पृथक नहीं होता है। इसमें फैराइट मुक्त अवस्था में रहता है और सीमेन्टाइट के साथ संयुक्त नहीं होता। इसे प्रो यूटेक्टॉयड फैराइट (Pro eutectoid ferrite) और प्राथमिक फैराइट भी कहते हैं।
Free machining steel
मुक्त मशीनन इस्पात
देखिए-- Free cutting steel
Fretting corrosion
संनिघर्षण संक्षारण
उन पृष्ठों का संक्षारण जो एक दूसरे के निकट संपर्क में रहते हैं और जिनकी सापेक्ष गति बहुत कम होती है। संपर्क जितना निकटतम होता है तक्षण संक्षारण उतनी ही अधिक होता है। इसमें पृष्ठों के मध्य, प्रत्यास्थ-विकृति में भिन्नताएं, संक्षारण के लिए पर्याप्त होती है जिसका कारण संपर्क वाले उच्च स्थलों का वेल्डिंग और बाद में उनका संविदारण है। इससे उच्च स्थानीय ताप उत्पन्न होता है जिससे पृष्ठ का ऑक्सीकरण हो जाता है। यही कारण है कि इस्पातों के तक्षण के फलस्वरूप Fe₂O₃ उत्पन्न होता है। तक्षण पृष्ठ के मध्य बना ऑक्साइड, अपघर्षण का कार्य करता है इस कारण तक्षण अधिक तीव्र गति से होने लगता है।
Friction welding
घर्षण वेल्डिंग
देखिए-- Welding के अंतर्गत
Fritting
आगलन
1. गरम करके पदार्थों को तब तक परस्पर बाँधे रखना जब तक कि निकटवर्ती पृष्ठ, लेपर अथवा चिपचिपे बन कर जुड़ न जाएँ। इस शब्द का प्रयोग बहुधा भट्टी का आस्तर बनाने के सिलसिले में होता है।
2. चूर्ण धातुकर्मिकी में ठोस संहतों के सिंटरण से संबंधित शब्द। द्रव प्रावस्था की अनुपस्थिति में केवल तापन से संहत बनाने का प्रक्रम आगलन कहलाता है। जिस ताप पर आगलन सम्पन्न होता है, उसे आगलन-ताप कहते हैं। आगलन वस्तुतः ऊष्मा उपचार प्रक्रम है। ऊष्मा-उपचार के बाद दाब प्रयुक्त करने से संश्लिष्ट संहत बनता है। जब दाब और ताप दोनों साथ-साथ प्रयुक्त किए जाते हैं तो इस प्रक्रम को ठोस संहत का तप्त पिंडन कहते हैं।
Froth
फेन
अयस्क संसाधन में झाग का समानार्थक शब्द।
Froth floatation
फेन प्लवन
अक्लेदनीय कणों का झाग में प्लवन। अक्लेदनीयता प्राकृतिक भी होती है जैसे मोम में अथवा अक्लेदनीयता कुछ पृष्ठ-सक्रिय अभिकर्मकों के अधिशोषण द्वारा कृत्रिम रूप से प्रेरित भी की जा सकती है। इन अभिकर्मकों को 'संग्राहक' कहते हैं जैसे जैन्थेट। इस विधि का उपयोग अयस्कों के सांद्रण में और कोयला और कुछ औद्योगिक खनिजों के सांद्रण में होता है।
स्थायी फेन बनाने के लिए अन्य पृष्ठ सक्रिय अभिकर्मकों को मिलाया जाता है जिन्हें फेनक कहते हैं जैसे चीड़ तेल, यूकेलिप्टस तेल, उच्च ऐल्कोहॉल आदि।
Frosting
तुषारण
एक धातु परिसज्जन प्रक्रम जिसमें अम्ल-निक्षालन, ब्रुश से खरोंच उत्पन्न कर अथवा बालू क्षेपण द्वारा सुंदर मैट पृष्ठ तैयार किया जाता है।
Froth floatation concentration
फेन प्लवन सांद्रण
देखिए-- Concentration के अंतर्गत