logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Rock out crop
शैल दृश्यांश नग्न आधार शैल (सामान्यतः कठोर ) का उद्भासन।

Rock phosphate
शैल फॉस्फेट वह शैल जिसमें ट्राइकैल्सियम फॉस्फेट जैसा फॉस्फोरस पाया जाता है। यह सिंगल-सुपर फॉस्फेट का घटक है। इसका प्रयोग फॉस्फोरस की पूर्ति के लिए सीधे ही उर्वरक के रूप में किया जाता है।

Run-off
वाह वर्षण का वह भाग जिसे मिट्टी सोख नहीं पाती और जो मिट्टी की सतह से बह जाता है।

Rural land use
ग्रामीण भूमि उपयोग भूमि का कृषि (वर्ष-आधारित तथा सिंचित), पशुधन उत्पादन, वन विद्या, कृषि वन विद्या, जल कृषि, वन्य प्रणाली संरक्षण, मनोरंजन तथा पर्यटन के लिए उपयोग।

Salic horizon
सैलिक होराइजन, सैलिक संस्तर जिप्सम की अपेक्षा ठंढे पानी में अधिक घुलनशील द्वितीय लवणों से समृद्ध खनिज मृदा संस्तर जिसकी मोटाई 15 सेंमी. या अधिक होती है।

Saline alkali soil
लवण क्षारीय मृदा वह मृदा जिसमें विलेय लवण तथा विनिमेय सोडियम इतनी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं कि वे अधिकतर फसलों की बढ़वार में बाधक होते हैं। संतृप्ति निष्कर्षण की वैद्युत चालकता और सोडियम विनिमेयता क्रमशः 25 सें. पर 4ds/m तथा 15 प्रतिशत से अधिक होती है। संतृप्त मृदा लेप में पी एच. (pH) आमतौर पर 8.5 या इससे कम होता है।

Saline sodic soil
लवण सोडीय मृदा मृदा मृदा जिसमें विनिमेय सोडियम (ESP > 15) इतनी अधिक मात्रा में होता है कि उससे अधिकांश फसलों की बढ़वार में बाधा पड़ सकती है। इसमें लवणों की पर्याप्त मात्रा (EC >4 ds/m) होती है।

Saline soil
लवण मृदा (लौनी मिट्टी) 1. वह मृदा जिसमें उदासीन विलेय लवणों की मात्रा इतनी अधिक होती है कि इससे मृदा और फसल उत्पादकता कम हो जाती है। उसका pH मान 25 सें. पर 8.5 ECE 4 ds/m और ई एस पी 15 प्रतिशत से कम होता है। 2. मृदा जिसमें विलेय लवण की मात्रा अत्यधिक (ECE >4ds/m) होती है जो पादपों की बढ़वार पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है और उत्पादकता को कम करती है।

Salinisation
लवणीभवन मिट्टी में लवणों के संचित होने का प्रक्रय।

Salt
लवण किसी अम्ल के साथ क्षारक की अभिक्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न यौगिक।


logo