logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Receiving prison
अभिग्राही कारागार
ऐसे कारादार या कारागार के खंड जहाँअपराधी को प्रारम्भ में अस्थायी तौर पर रखा जाता है। वहाँ उसे कारागार-जीवन तथा व्यवस्था से अवगत कराया जाता है। उसके व्यक्तित्व के मूल्यांकन, उसकी वैयक्तिक तथा सुधारात्मक आवश्यकताओं के आधार पर वर्गीकरण करके उसे उपयुक्त कारागार या सुधार संस्था में भेज दिया जाता है।

Recidivism
अपराध-व्यसन
बार-बार अपराध अथवा अपचार करने की प्रवृत्ति। अपराधी व्यवहार ऐसे व्यक्तियों के व्यक्तित्व का एक अभिन्न अंग बन जाता है।

Recognition
प्रत्यभिज्ञान
(1) पूर्वानुभूति के कारण प्रत्यक्ष-स्थिति का परिचित लगना या उससे परिचित होने का आभास होना। (2) उस वस्तु का बोध जिसे पहले कभी देखा गया हो। स्मरण का एक रूप।

Recreational therapy
मनोविनोद चिकित्सा
मनोरोग के उपचार की एक प्रणाली जिसमें रोगी को विविध खेलों, संगीत कार्यक्रमों, सामाजिक उत्सवों और कलात्मक कार्यों आदि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Recreation centre
मनोरंजन केन्द्र
ऐसा स्थान जहाँ खेलने, मनबहलाव अथवा अवकाशकालीन क्रियाकलापों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हों।

Reference group
निर्देश समूह, संदर्भ समूह
वह प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष समूह जिससे व्यक्ति मानसिक लगाव का अनुभव करता है और उसके सामाजिक मूल्यों, मनोवृत्तियों और व्यवहार प्रतिमानों को ग्रहण करता है तथा उससे तादात्म्य स्थापित करता है।

Referral
1. परामर्श 2. संप्रेषण
किसी व्यक्ति, संस्था अथवा सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सेवार्थी को उसकी समस्या के किसी विशेष पक्ष अथवा सम्पूर्ण समस्या के समाधान के लिए किसी व्यक्ति अथवा अभिकरण के पास भेजना।

Reformation
सुधार आन्दोलन
किसी विशेष सामाजिक ढांचे (प्रतिमान) में कार्यात्मक सुधार। इसका उद्देश्य उसकी संरचना में परिवर्तन करना नहीं होता बल्कि सामाजिक संरचना में परिवर्तन किये बिना ही आपदा तथा कठिनाई का उन्मूलन तथा असमायोजन को दूर करने का प्रयास किया जाता है।

Reformatory
सुधारालय, सुधारगृह
ऐसी संस्थायें जहाँ बालापचारी या वयस्क अपचारी सुधार के लिये रखे जाते हैं।

Regression
1. प्रतिगमन 2. समाश्रयण
(1) क--आंतरिक या बाह्य संघर्षों से किसी प्रवृत्ति, आवश्यकता या लक्ष्य में बाधा पड़ने के कारण मानसिक शक्ति के प्रकृत प्रवाह का उलट जाना जिसमें उसकी अभिव्यक्ति या तो बचकानी कल्पनाओं, अनुभवों या चेष्टाओं में होती है या बचपन के स्तर के व्यवहार में (मनोविश्लेषण)। ख--दंड मिलने के बाद पहले से लुप्त किसी अनुक्रिया का फिर से प्रकट होना (अनुकूलन)। (2) युग्मित चरों का ऐसा संबंध जिसे सरल या वक्ररेखा के समीकरण द्वारा व्यक्त किया जाए।


logo