logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Labium
ओष्ठ
एक ओष्ठ। (दे. Lip)

Lactic acid
लैक्टिक अम्ल
ग्लूकोस के भंजन द्वारा उत्पन्न एक कार्बनिक अम्ल।

Lamina
पटल
कंटिका का फलकनुमा दूरस्थ भाग।

Lance nematode
बल्लमनुमा सूत्रकृमि
होप्लोलैमस वंश की जातियों का सामान्य नाम।

Lancet
तीक्ष्ण दंत
स्ट्रान्जिलों के मुख के आधार में पाया जाने वाला एक दांत।

Large toothed strongyle
दीर्घदंती स्ट्रान्जिल
अश्व परजीवी स्ट्राँजिलस इक्वीनस का सामान्य नाम।

Larva
डिभंक, लार्वा
अंडे और वयस्क के बीच की अपरिपक्व अवस्थाएँ।

Lateral field
पार्श्व क्षेत्र
अनुदैर्ध्य क्यूटिकलीय निशानों का एक जोड़ा जो सूत्रकृमि के शरीर के दोनों पार्श्वों पर स्थित होता है।

Lateral ganglion
पार्श्व गुच्छिका
पार्श्व भाग में तंत्रिका वलय के पश्च में स्थित 21-42 तंत्रिका कोशिकाओं की जटिल संहति।

Lateral guiding piece
पार्श्व निदेशक खंड
कंटिका को निदेशित करने वाली क्यूटिकलीकृत संरचनाएँ।


logo