समाज स्तंभ
वह स्तम्भ जिसके अन्तर्गत सामाजिक महत्त्व और रुचि के समाचार-विचार प्रकाशित किए जाते हैं।
solid
ठोस सामग्री
वह कम्पोजित सामग्री जिसमें पंक्तियों के बीच लेड का प्रयोग न किया गया हो। पंक्तियां एक दूसरे से सटी-सटी होने के कारण ठोसपन या घनत्व का आभास देती हो।
solid block
स्पाट ब्लॉक
वह ब्लॉक जिसका मुद्रणीय भाग सपाट होता है अर्थात् जिसमें किसी प्रकार का उत्कीर्णन नहीं होता। ऐसा ब्लॉक अधिकतः पृष्ठभूमि में ठोस रंग छापने के लिये तैयार किया जाता है।
sox
समाज
देखिए 'soc'
space
अंतरालक, अन्तरक, स्थान, अंतर देना
सीसे का वह सादा मुद्राक्षर जैसे टुकड़ा जिस पर कोई अक्षर नहीं बना होता और जो दो शब्दों के बीच अंतराल डालने के उपयोग में आता है। यह मुद्राक्षर से ऊंचाई में कम होता है। इसलिये मुद्रण में इसकी छाप नहीं आती।
(2) समाचार पत्र का वह क्षेत्र या स्थान जो विज्ञापन दाता अपने विज्ञापन के लिए खरीदता है या जो समाचार पत्र विज्ञापन दाता को बेचता है।
(3) दो शब्दों अथवा पंक्तियों के बीच अंतराल डालने का निर्देश।
space band
अंतराल पत्ती
लाइनो टाइप कम्पोजन मशीन का एक पुर्जा जिसकी सहायता से शब्दों के बीच आप से आप अंतर होता चला जाता है। इसे आटोमैटिक स्पेस बैंड भी कहते हैं।
space booking
विज्ञापन स्थान क्रय-विक्रय
समाचार पत्र में विज्ञापन के लिये स्थान का आरक्षित किया जाना। विज्ञापन दाता इसे खरीदता है और समाचार पत्र इसे बेचता है।
special
विशेषांक
पत्र-पत्रिका के विशेषांक के लिये संक्षिप्त शब्द।
special correspondent
विशेष संवाददाता
वरिष्ठ संवाददाता जिसका उत्तरदायित्व तथा वेतन की दृष्टि से सामान्य संवाददाता से ऊंचा होता है। स्वभावतः उसे अधिक उत्तरदायित्व पूर्ण कार्य सौंपे जाते हैं।
special issue
विशेषांक
किसी विशेष व्यक्ति, पर्व, स्थान अथवा घटना आदि के समय उस पर प्रकाशित अंक।