मृदा अपरदन, मिट्टी का कटाव
1. मृदा क्षेत्र में वनस्पति के अभाव के कारण कृत्रिम अथवा प्राकृतिक कारकों द्वारा मिट्टी का खंडित होना या टूट-टूट कर गिरना अथवा पानी में बह जाना।
2. वह प्रक्रिया है जिसमें वायु, जल या भू-स्खलन द्वारा मृदा इतनी जल्दी हट जाती है जितनी कि मृदा सृजन प्रक्रमों से उसकी उत्पत्ति नहीं होती। यथा- वनों की कटाई तथा ढालू भूमि की जुताई। जहाँ मृदा संरक्षण उपायों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
Soil fabric
मृदा क्रिस्टल विन्यास
मृदा संघटकों का विन्यास, आमाप, आकार तथा आवृत्ति। इन संघटकों में रंध्र सम्मलित नहीं होते।
Soil family
मृदा परिवार
मृदाश्रेणी और उपसमूह के बीच मृदावर्गीकरण में एक संवर्ग। यह मृदावर्ग पादप वृद्धि को निर्धारित करने तथा भूमि उपयोग के संबंध में सिफारिशें करने के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Soil fertility
मृदा उर्वरता
मृदा की वह सहज क्षमता जिससे वह पादपों को उपयुक्त अनुपात में पोषकों की आपूर्त्ति करती है।
Soil fertility gradient
मृदा उर्वरता श्रेणी
1. भूखण्ड मृदा की किसी दिशा में प्राकृतिक उर्वरता में भिन्नता।
2. भूखंड विशेष में प्राकृतिक उर्वरता का किसी भी दिशा में होने वाली भिन्नता।
Soil forming factors
मृदा रचन कारक
प्रकृति के सक्रिय (जलवायु और वनस्पति) तथा निष्क्रिय (जनक सामग्री, उच्चवच तथा आयु) कारक जो प्राकृतिक मृदा की संरचना करते हैं।
Soil genesis
मृदा उत्पत्ति
वह विधा जिसके अनुसार विभिन्न मृदा रचक कारकों तथा प्रक्रमों द्वारा जनक सामग्री से सोलम संमृदा की उत्पत्ति होती है।
Soil geography
मृदा भूगोल
मृदा के क्षेत्रीय वितरण से संबंधित प्राकृतिक भूगोल पर आधारित शाखा।
Soil horizon
मृदा संस्तर
1. भूमि की सतह के लगभग समांतर, मृदा की एक परत जिसमें मृदा-निर्माणकारी प्रक्रमों के प्रचालन से उत्पन्न अभिलक्षण दिखाई पड़ते हैं।
2. मृदा या मृदा सामग्री की वह परत जो मौलिक भू-पृष्ठ के समानांतर होती है और भौतिक, रासायनिक तथा आकृतिक गुण- धर्मों (यथा- वर्ण, गठन, संरचना, गढ़ापन पीएच. और मूलों) की दृष्टि से निकटवर्ती परतों से भिन्न होती है।
Soil individual
मृदा व्यष्टि
मृदा व्यष्टि का सबसे छोटा प्राकृतिक पिंड जो अपने आप में पूर्ण है। अर्थात् यह मृदा की लघुतम इकई होती है जिसे पूर्ण मृदा कहा जा सकता है।