logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Spectroscopy
स्पेक्ट्रोमिती
स्पेक्ट्रमी-प्रकाशमापी से प्राप्त स्पेक्ट्रम का अध्ययन ।

Spermatium (pl.spermatia)
अचल पुमणु, स्पर्मेशियम
कवक की अचल नर-जनन कोशिका जो अचल पुमणु-युग्मन का कार्य करती है ।

Sphaeroplast (spheroplast)
स्फीरोप्लास्ट
ग्रैम-अग्राही जीवाणु कोशिका जिससे पेप्टीडोग्लाइकन को हटाने से उसकी दृढ़ता चली जाती है ।

Sphirillium
सर्पिलाणु
एक दृढ़ सर्पिलाकार जीवाणु ।

Spiny spore
कँटीला बीजाणु
तेज नुकीली सतह वाला बीजाणु ।

Spirochaete
तरंगाणु
लचीली, सर्पिल या स्क्रूरूपी जीवाणु ।

Splicing
समबंधन
आर.एन.ए. में इन्ट्रोनों को हटाना और एक्सोनों को जोड़ा जाना ।

Splicing junction
संबंधन संधि
वह अनुक्रम जो एक्सॉनों-इन्ट्रॉनों की परिसीमाओं को पूरी तरह घेरे रहता है ।

Spontaneous generation
स्वतः जनन
दे. Abiogenesis निर्जीव पदार्थ से जीवन की उत्पत्ति । इसे अजीवात्जनन भी कहते हैं ।

Spontaneous mutation
स्वतः उत्परिवर्तन
वह उत्परिवर्तन जो बिना किसी अभिकर्मक के स्वयं संपन्न होता है ।


logo