वह यांत्रिक युक्ति जो किसी प्रत्यास्त तन्त्र में विस्थापन को सीमित करने के लिये प्रयोग की जाती है।
Sole proprietorship
एकाकी व्यवसाय
ऐसा व्यवसाय जिसका स्वामित्व केवल एक ही व्यक्ति के पास होता है तथा वह व्यक्ति इसके लाभ - हानि का उत्तरदायी होता है । इसे वैयक्तिक स्वामित्व भी कहते हैं।
Span of control
नियंत्रण विस्तृति
किसी अधिकारी का कार्य क्षेत्र जिसके अंतर्गत उसके अधिकांश उत्तरदायित्व आते हैं।
Spark ignition engine
स्फुलिंग - प्रज्वलन - इंजन
वह इंजन, जिसमें प्रज्वलन विद्युत स्फुलिंग द्वारा किया जाता है।
Spark plug
स्फुलिंग प्लग
इंजनों में प्रज्वलन प्रारंभ करने के लिए इसका कार्य उच्च वोल्टता की चिंगारी पैदा करना होता है।
Spear head
कुंताग्र
टरबाइन के ऊपर पड़ने वाले भार / लोड के नुसार जल की मात्रा को नियंत्रित करने के लिये नॉजल में प्रयुक्त कुंत - शीर्षी - दंड।
Specialization
विशिष्टीकरण
विशेष प्रकार के उत्पादों का सीमीत संख्या में निर्माण।
Spacific gravity / relative density
आपेक्षिक गुरूत्व/आपेक्षिक घनत्व
किसी पदार्थ एवं मानक पदार्थ के घनत्व का अनुपात-द्रव एवं ठोस के लिए मानक प दार्थ 4" सें, पर पानी तथा गैसों के लिए मानक ताप एवं दाब वायु को माना जाता है।
">
Specific humidity
विशिष्ट आर्द्रता
एक कि.ग्रा. शुष्क वायु में व्याप्त पानी की वाष्प का वास्तविक भार।
Specific speed (pump)
विशिष्ट चाल (पंप)
पम्प की विशिष्ट चाल की परिभाषा है ''उस ज्यामितीय समरूप पम्प का वेग जो एक मीटर दाबोच्चता के विरूद्ध प्रति सेकिण्ड एक घन मीटर जल प्रदायित करे।