logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Profile analysis
परिच्छेदिका विश्लेषण
व्यक्ति की विलक्षणताओं एवं विशेषकों के मूल्यांकन की एक वैज्ञानिक विधि।

Prognosis
पूर्वानुमान, फलानुमान
किसी समस्याग्रस्त व्यक्ति अथवा रोगी की वर्तमान स्थिति के ज्ञान के आधार पर उसके रोग और उपचार क्रिया के अनुक्रम तथा परिणामों का चिकित्सक द्वारा पहले से अनुमान करना।

Programme development
कार्यक्रम विकास
समूह की बदलती या बढ़ती हुई आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सदस्यों एवं अभिकरण की पारस्परिक सहमति एवं सहयोग से अभिकरण द्वारा प्रदत्त सेवाओं तथा समूह की गतिविधियों का संवर्धन और परिवर्धन।

Progression schedule
वृद्धि अनुसूची
स्वीकृत अथवा पूर्व निर्धारित अंतराल से कर्मचारी के पद और मजदूरी में स्वतः होने वाली वृद्धि की सूची।

Progressive system
प्रगतिशील प्रणाली
कैद की स्थिति में सुधार लाने की एक प्रणाली जिसके अन्तर्गत कैदी ज्यों-ज्यों अपने व्यवहार में सुधार लाता है, परिश्रण करता है और शिक्षा ग्रहण करने में रुचि दिखलाता है त्यों-त्यों उसकी असुविधापूर्ण तथा एकांतवास की स्थिति में सुधार कर दिया जाता है।

Progressive wage system
प्रगतिशील मजदूरी पद्धति
कर्मचारी द्वारा अधिक उत्पादन करने पर उसके वेतन में वृद्धि करने की पद्धति।

Projection
प्रक्षेप, प्रक्षेपण
1. अपनी विशेषताओं, अनुभवों या अभिवृत्तियों आदि को अनजाने ही दूसरों पर आरोपित करना। 2. अपनी कमियों, इच्छायों आदि को जानबूझ कर दूसरों पर आरोपित करना और उसके लिए उन्हें दोषी ठहराना।

Promiscuity
स्वैरिता
विवाह से पहले और बाद में यौन सम्बन्ध रखना तथा यौन अपचार करना।

Protective detention
संरक्षात्मक निरोध
विकारयुक्त या सुधार के अयोग्य अपराधियों को अधिकाधिक समय तक अभिरक्षण में रखने की नीति। इस अवधि में उन्हें अपने को सामान्य व्यक्ति सिद्ध करने का पर्याप्त अवसर दिया जाता है किन्तु जब वे वैसा नहीं कर पाते तब उनकी परोल पर छोड़े जाने की प्रार्थना को अस्वीकार करके उन्हें उसी स्थिति में रहने दिया जाता है जिसमें वे थे।

Protective labour legislation
संरक्षात्मक श्रम-विधान
ऐसा श्रम-विधान जिससे श्रमिकों की रक्षा सहकर्मियों या औद्योगिक तंत्रों द्वारा उत्पन्न होने वाले खतरों से अथवा उनके सामान्य हितों के लिए सुगमतापूर्वक की जा सके।


logo