ऐसे प्लवक जिसके घटक केवल पादप या पादप जैसे जीव ही होते हैं ।
Plaque
प्लाक
कोशिकाओं की एकाणुक परत या विविक्त क्षेत्र जिसमे कुछ या सभी कोशिकाओं का विषाणु या किसी डेलविब्रियो जैसे परजीवी के अंतः कोशिकीय जनन के बाद लयन हो चुका हो ।
Plaque reduction
प्लाक न्यूनीकरण
किसी व्यतिकरणी पदार्थ (इंटरफेरॉन) की उपस्थिति के कारण विषाणु की प्लाक बनाने की क्षमता का कम हो जाना ।
Pigmented bacteria
वर्णक जीवाणु
विभिन्न वर्णकों से युक्त जीवाणु ।
Pili
पाइली
जीवाणु कोशिका भित्तियों के प्रोटीनयुक्त तंतुमय प्रवर्ध जिनकी आसंजन क्रिया में कोशिकाओं के बीच आनुवंशिक सूचना के अंतरण और विषाणु संक्रमणों में भूमिका होती है ।
Pilsener
पिलसेनर
हल्के रंग का किण्वित कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थ जो लेज़र वीयर के समान होता है ।
Pilus
पाइलस
प्रोटीनयुक्त तंतुमय उपांग जो कशाभिका से भिन्न होता है और कुछ ग्रैम-अग्राही जीवाणुओं में उपस्थिन होता है ।
Pinocytosis
पिनोसाइटी क्रिया
प्लाज्मा जिल्ली द्वारा बनाई गई पुटिकाओं में विलेय पदार्थों (बृहदणुओं) का ग्रहण ।
Plankton
प्लवक
झीलों, सागरों तथा अन्य प्रकार के खुले जलाशयों के बेलापवर्ती प्रदेशों में निष्क्रिय रूप से बहने वाले सूक्ष्मजीवों (मुख्यतः सूक्ष्म शैवाल और प्रोटोज़ोआ वर्ग के जंतु) तथा छोटे-छोटे मेटाज़ोआ वर्ग के जीवों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्त शब्द ।
Plasmalemma
जीवद्रव्यकला, प्लाज़माझिल्ली
कोशिकाद्रव्य को अलग करने वाली, कोशिका भित्ति के साथ लगी हुई झिल्ली ।