किसी दोष या दुर्बलता को दूर करने के लिए आवश्यकता से अधिक प्रयास करना।
Overdetermination
अतिनिर्धारण
यह मान्यता कि मानसिक क्रियाएँ एक से अधिक कारणों से होती हैं (फ्रायड)।
Overexclusion
अत्यपवर्जन
एक प्रकार का व्यक्तित्व दोष जिसमें व्यक्ति विविध प्रतिद्वंद्वी अनुक्रियाओं को इतनी जल्दी और इतनी कठोरता एवं दृढ़ता से रद्द कर देता है जिससे उसमें परिवर्तनशील परिस्थितियों के प्रति न तो नम्यता रह जाती है और न ही व्यनुकूलन करने की क्षमता।
Overinclusion
अतिव्यापन
एक प्रकार का व्यक्तित्व दोष जिसमें व्यक्ति अपनी संभाव्य अनुक्रियाओं में से परिस्थिति विशेष के लिए अनुपयुक्त अनुक्रियाओं को हटा नहीं पाता।
Overjustification effect
अति औचित्य प्रभाव
व्यवहार के प्रत्यक्ष बाह्य निर्धारकों की अनुपस्थिति में हम अनुमान लगाते हैं एवं उस व्यवहार का चयन करते हैं क्योंकि हम उससे आनंदित होते हैं।
Overlearning
अत्यधिगम
सीखने की अपेक्षित कसौटी पर पहुंच जाने के बाद भी सीखते रहना।
Overt behaviour
प्रकट व्यवहार
प्रेक्षक द्वारा सरलता से देखा जा सकनेवाला कार्य; कोई भी दृश्य, श्रव्य मूर्त या स्पर्शनीय पेशीय या ग्रंथीय क्रिया।
Overtone
अतितान
मूलस्वरक के अलावा और कोई भी आंशिक स्वरक।
Oxytocin
आक्सीटोसीन
पश्चपीयूष ग्रंथि के मुख्य द्रव पिटुइट्रिन के दो हार्मोनों में से एक जिसका कार्य अरेखित पेशियों को उत्तेजित करना है।