logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Mental disorder
मनोविकार
अस्थायी या दीर्घकालीन, मनोजात या देहजात, कार्यात्मक या आंगिक किसी भी प्रकार की समंजन संबंधी गंभीर या निर्योग्यताकारी विफलता जिसमें मनस्ताप और तंत्रिकाताप देानों शामिल होते हैं किंतु आम तौर पर मानसिक न्यूनता शामिल नहीं होती है।

Mental effort
मानसिक प्रयास
उपलब्ध अवधानात्मक क्षमता का वह अनुपात जो क्षणिक रूप से संज्ञानात्मक प्रक्रम के लिए आवंटित होता है।

Mental growth
मानसिक संवृद्धि
आयु के साथ-साथ किसी भी मनोवैज्ञानिक उपलब्धि या मानसिक क्रिया में वृद्धि होना; प्राय सीमित अर्थ में बुद्धि की वृद्धि के लिए प्रयुक्‍त होने वाला शब्द।

Mental healing
मानसिक विरोपण
संसूचन या विश्वास द्वारा किसी रोग का उपचार करना।

Mental lexicon
मानसिक शब्दकोश
दीर्घकालिक स्मृति का शब्दकोष जो वार्तालाप श्रवण, वाचन एवं लेखन में उपयोग किए जाने वाले शब्दग्रामों का भंडारण करता है।

Mental representation
मानस चित्रण, मानसिक प्रतिनिधान
सूचना के लिये प्रेक्षणीय एक आन्तरिक कूट संकेत।

Mental rotation
मानसिकप्‍पूर्णन, चक्रानुक्रम
एक प्रकार की प्रतिमावली जिसमें प्रयोज्य को किसी उद्दीपन की प्रतिमा का निर्माण करने के लिए निर्देशित किया जाता है। तत्पश्‍चात उससे कहा जाता है कि वह उसे चारों ओर क्षैतिज अथवा ऊर्ध्वाधर अक्ष पर चक्रसारित कर उसका बिंबन करे।

Mental set
मानसिक विन्यास
किसी भी कार्य या अनुभव के लिए प्रारंभिक समंजन या उसे सीखने की तत्परता जो बहुधा कुछ निर्देशों का परिणाम होती है।

Mental test
मानसिक परीक्षण
व्यवहारगत वैयक्‍तिक भेद का कोई भी माप।

Mere exposure effect
मात्र अभिव्यक्‍तिकरण प्रभाव
एक वस्तु के बार-बार प्रस्तुतीकरण से उस वस्तु के प्रति अधिक आकर्षण का होना।


logo