घूमते बहुदंती औजारों या भ्रमिकर्तकों के द्वारा धातुओं को रूप देना। इस प्रक्रम द्वारा सपाट एवं पिरच्छेदिकामित पृष्ठें खांचे एवं सलाट बनाये जाते हैं।
Milling cutter
भ्रमि कर्तक
घूमते कर्तक जो कठोरित इस्पात से निर्मित सिलिंडर या चक्रिका के रूप में होते हैं, जिनके चारों ओर तथा सिरे पर विभिन्न प्रकार के खांचे बने होते हैं जो कि कर्तन दंत का काम करते हैं या अलग से दाँते भी खांचों में फंसायें जाते है। इनका उपयोग सलाट, खांचे बनाने एवं पृष्ठीकरण के लिये भ्रमिकर्तन मशीन पर किया जाता है।
Milling machine
भ्रमिकर्तन मशीन
इसमें बहुदंती कर्तक ऊर्ध्वाधर आर्बर या क्षैतिज तर्कु पर घूमता है तथा कार्य एक पटल पर बंधा होता है जिसे कर्तक की ओर प्रभरित किया जाता है।
Minimum wages
न्यूनतम मजदूरी
श्रमिक की जीविका चलाने के लिए पर्याप्त मजदूरी।
Mitre gear
माइटर गरारी
जब दो शाफ्ट समकोण पर होती है तो उनके मध्य गति संचरित करने के लिए उन पर लगी बेवेल गरारियां एक ही साइज की होती है, उन्हें माइटर गरारी कहते हैं। उनके फलक उनके अक्षों से 45॰ का कोण बनाते हैं।
Mixed flow pump
मिश्र प्रवाह पम्प
वह पम्प, जिसके प्रणोदक में अक्षीय - प्रवाह एवं त्रिज्य प्रवाह दोनों अवयव लगे होते हैं।
Mixed flow turbine
मिश्रित प्रवाह टरबाइन
वह टरबाइनें, जिसमें जल का प्रवाह मिश्रित होता है।
Mobility
गतिशीलता
यह वेग सदृश्य और बल सदृश्य मात्राओं का अनुपात है जबकि मात्राओं में समय के सापेक्ष रेखिक वृद्धि होती है।
Modal number
मोडल संख्या / विधांक
वह क्रमबद्ध पूर्णांक जिनका समुच्चय किसी तन्त्र की सामान्य विधाओं से सम्बद्ध हो।
Mode of vibration
कंपन विधा
किसी कंपी निकाय में वह अभिलक्षण प्रतिमान, जिसमें प्रत्येक कण की गति एक ही आवृत्ति पर सरल हार्मोनिक होती है। एक बहु - स्वतंत्र कंपी तन्त्र में एक से अधिक विधाएँ एक साथ विद्यमान हो सकती है।