logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Line standard
रेखा मानक
लम्बाई का मानक, जो कि धातु दण्ड के उपर दो महीन रेखाओं के बीच दूरी होता है जिसे विनीर्दिष्ट अवस्थाओं के अंतर्गत मापा जा सकता है। रेखा मानक प्रमापियों को जॉचने के आधार होते हैं।

Linear advance
रैखिक अग्रता
चढ़ाव एवं अग्रता के लिये सर्पी वाल्व को क्रैंक से 90॰ आग्र की रेखा से परे जितना आगे स्थापित किया जाता है।

Linear mechanical impedance
संरेखीय यांत्रिक प्रतिबाधा
बल और रेखीय गति का अनुपात।

Linear system
रेखिक तन्त्र
वह तन्त्र जिसके अवयवों की अनुक्रिया उसके उत्तेजन के समानुपाती हो।

Linear velocity
रेखिक वेग
पथ की दिशा में वेग चाहे वह पाश सीधा हो या वक्राकार हो।

Liner
आस्तरक
आस्तरक एक अलग एवं बदली जाने योग्य स्लीव होती है जिसे बियंरिग या इंजन सिलेंडर के अंदर इसलिए लगाते हैं कि शाफ्ट जरनल एवं पिस्टन वल्यों के लिए अपेक्षाकृत अच्छी टिकाउ रगड़/धारक पृष्ठ उपलब्ध हो सके। कट पिट जाने के पश्चात इसे बदला भी जा सकता है।

Lining wage
निर्वाह मजदूरी
इसमें श्रमिक अपनी मौलिक आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य के लिए भी कुछ बचा सकता है और अपनी सुरक्षा का प्रबन्ध कर सकता है।

Lining - up
संरेखण
1. इंजन क्रैंकशॉफ्ट की बियरिंग को पूर्ण संरेखण में व्यवस्थित करना।
2. असैम्बली का संरेखण।

Link
कड़ी
1. श्रृंखला की एक इकाई।
2. यंत्रावली के वह अवयव जो सापेक्ष गति प्रदान करते हैं।

Link arrangemet
कड़ी विन्यास
1. कड़ियों का वह विन्यास को अपेक्षित गति आदि प्रदान करता है।
2. संस्पक—मशीन में रैम को द्रुत—वापसी—गति देने के लिये कड़ी और सर्पी ब्लाक होता है।
3. कड़ियों का व्यवस्थित स्वरूप जिसका उपयोग किसी उपकरण में हो।


logo