logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Incorrigible Proposition
अशोध्य प्रतिज्ञप्ति वह प्रतिज्ञप्ति जिसकी सत्यता पर शक करना असंभव हो : एयर (Ayer) के अनुसार `आधारिक प्रतिज्ञप्तियाँ` (basic propositions) `शंकातीत` होती हैं, भले ही वक्ता कोई शब्द-प्रयोग संबंधी गलती कर जाय।

Indefectibility
अविकार्यता पतन, विकार, क्षय इत्यादि की संभावना से मुक्त होने का गुण; विशेषतः ईसाई धर्मशास्त्र में, ईश्वरीय कृपा, पवित्रता इत्यादि के संदर्भ में प्रयुक्त शब्द।

Indefinite Definite
अनिश्चित निश्चयवाचक तर्कशास्त्री जॉनसन के अनुसार, अंग्रेजी भाषा के निश्चयवाचक आर्टिकिल `दि` का वह प्रयोग जिसमें उसके बाद आने वाले संज्ञा-शब्द का अर्थ संदर्भ को जाने बिना अनिश्चित होता हैं, जैसे `दि पार्क` में यहाँ पार्क का अर्थ उसके लिए निश्चित नहीं हैं जिसे यह पता न हो कि प्रसंग दिल्ली के नेहरू पार्क का है।

Indefinite Indefinite
अनिश्चित अनिश्चयवाचक तर्कशास्त्री जॉनसन के अनुसार, अंग्रेजी भाषा में आर्टिकिल `ए` का वह प्रयोग जिसमें उसके बाद आने वाले संज्ञा-शब्द का निर्देश पूर्णतः अनिश्चित होता है, जैसे `ए` का `ए मैन मस्ट हैव बीन इन दि रूम` में।

Indefinite Proposition
अनिश्चित प्रतिज्ञप्ति वह प्रतिज्ञप्ति जो उसके सर्वव्यापी या अंशव्यापी होने के सूचक किसी शब्द के अभाव में सुनिश्चित परिमाण नहीं रखती।

Indemonstrables
अप्रमाणनीय स्टोइक दार्शनिकों (Stoics) की शब्दावली में स्वयंसिद्ध प्रतिज्ञप्तियों का नाम।

Indesignate Proposition
अनिर्दिष्ट प्रतिज्ञप्ति वह प्रतिज्ञप्ति जिसके परिमाण, अर्थात् व्याप्ति या अव्याप्ति का स्पष्ट उल्लेख नहीं होता, जैसे `पुस्तकें उपयोगी वस्तुएँ हैं`। (इस उदाहरण में यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है कि सभी पुस्तकें उपयोगी हैं या कुछ।)

Indeterminism
अनियतत्ववाद वह सिद्धांत कि व्यक्ति के संकल्प एवं कार्य पूर्वनिर्धारित नहीं होते।

Indexical Sign
निर्देशक चिह्न ऐसे चिह्न या संकेत जो अपनी निर्दिष्ट वस्तु का बोध उनसे दिक्कालिक रूप से संबंधित होने पर ही कराते हैं। जैसे 'मैं', 'तुम', 'यहाँ' इत्यादि। (सी. एस. पर्स)

Indicator Term
निर्देशक पद आर्थर पैप के अनुसार, वह पद जिसका निर्देश प्रसंगानुसार बदलता रहता है, जैसे 'यहाँ', 'वहाँ', 'मैं'।


logo