logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Filling, draw
कर्ष रेतन
यह एक प्रकार का रेतन प्रक्रम है जिसमें रेती को कार्य के अनुप्रस्थ दिशा के बजाये इसकी लम्बाई की दिशा में चलाया जाता है। इसमें रेती को पार्श्व से चलाया जाता है न कि नोक से पुच्छ तक। पहले इसका उपयोग शैफ्ट बेयरिंग को सुक्ष्म फिनिश प्रदान करने के लिये किया जाता था। आजकल इसका स्थान अपघर्षण ने ले लिया है।

Filter
फिल्टर
वह युक्ति जिससे आवृत्ति के आधार पर तरंगों को अलग - अलग किया जाता है।

Fin
पख / फिन
1. ढलाई पर उभरी अवांछित पतली धातु जो साँचे के जोड़ पर बन जाती है।
2. सुचारू ऊष्मा निष्सरण हेतु बनाई गई धातु की पतली परतें।
3. विमान में दिशात्मक स्थायित्व प्रदान करने के लिये स्थिर या समायोज्य वायु पत्रक, जो कि सममिति के समतल के लगभग समान्तर होता है। जैसे पुच्छ पंख, त्वक् पंख।

Financial incentive
वित्तीय प्रोत्साहन
वह प्रोत्साहन योजनायें जिनके प्रचलित करने पर मालिक को धन की मात्रा व्यय करनी पड़ती है, जैसे - वेतन में वृद्धि, परिवहन प्रबंध, कैन्टीन आदि।

Fines
सूक्ष्मक
किसी पदार्थ का अत्यन्त बारीक चूर्ण।

Fire bar
अग्नि छड़
ढलवां लोह की छड़ों से बनी जाली, जिस पर ईंधन जलाया जाता है जैसे बॉयलर की भट्टियों में।

Fire brick
अग्निसह ईंट
उच्चताप को सहने वाली ईंट जो भट्टियों में भीतरी पृष्ठ के आस्तर के रूप में अमल होती है।

Fire clay
अग्नि सह मृतिका
(1) उच्च ताप को सहने वाली मिट्टी। इसमें सिलिका की मात्रा अधिक होती है इसका उपयोग अग्निसह भित्ति व जोड़ों को भरने एवं लेपन में होता है।
(2) एक प्रकार की मिट्टी, जो बिना भंजित हुए बहुत उच्च ताप को सहन कर सकती है। प्रायः भट्टी में आस्तर के रूप में इस्तेमाल की जाती है।

Fire door
अग्नि द्वार
बॉयलर के अग्र भाग में बना विवर। इस विवर के जरिये भट्टी में कोयला या अन्य ईंधन डाला जाता है।

Fire tube boiler
अग्नि नलिका बॉयलर
इस प्रकार के बायलरों में दहन की गर्म गैसे नलियों में प्रवाहित होती है तथा पानी इन नलियों के बाहर रहता है।


logo