किसी उद्दीपन के प्रति उपयुक्त सांवेगिक अनुक्रिया करने की क्षमता।
Empathetic concern
तदनुभूति आलीप्ति
बेडसन के सहायतापरक सिद्धांत का एक तत्व। व्यक्तिगत व्यथा के बावजूद (जो कि हमें स्थिति से पलायन करने हेतु अग्रसित कर सकती है), इसमे जरूरतमंद व्यक्ति के प्रति कोमल हृदय का होना एवं दयालुता की भावनाएँ सम्मिलित हैं।
Empathy
तदनुभूति
1. किसी कलाकृति या प्राकृतिक पदार्थ में अपने अनुभवों, विचारों, भावों, आदि का काल्पनिक या मानसिक प्रक्षेपण। 2. किसी दूसरे व्यक्ति की अनुभूतियों, दु:खों या स्थिति को समझना।
Empathy costs of not helping
सहायता न करने का परानुभूति मूल्य
पिल्येविन के विचार में सहायता न कर पाने की स्थिति उस दर्शक के लिए कष्ट का कारण हो सकती है जो पीड़ित व्यक्ति की दुर्दशा का स्वानुभव करता हो।
Emphasis factor
बलोच्चार कारक
अनुक्रिया की एक प्रकार की शैली जिसमे व्यक्ति सशक्त और ओजपूर्ण भाषा प्रयुक्त करता है, बोलते समय उपयुक्त शब्दों आदि पर विशेष बल देता है और तरह-तरह की आंगिक गतियाँ करता है।
Empirical
आनुर्भावक
प्रेक्षण पर आधारित प्रक्रिया।
Empirical validity
आनुभविक वैधता
प्रेक्षण पर आधारित वैधता।
Employment psychology
नियुक्ति मनोविज्ञान
मनोविज्ञान की एक शाखा जिसमें कार्मिकों के चुनाव, प्रशिक्षण और उनकी पदोन्नति, प्रबंधक-कर्मचारी संबंधों को मधुर बनाने और व्यापार तथा उद्योग को अधिक प्रभावशाली एवं उत्पादक बनाने के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षणों, सिद्धांतों और तथ्यों का उपयोग किया जाता है।
Enantiodromia
विपरीतांत सिद्धांत
युंग द्वारा प्रस्तुत दृष्टिकोण जिसके अनुसार प्रत्येक वस्तु अंततोगत्वा अपनी विरोधी वस्तु में बदल जाती है।
Encapsulated end organs
प्रावृत अंत्यांग
विशिष्ट दैहिक अनुभवों के लिए निर्धारित विशिष्ट ग्राहकांगों की संरचना का एक भाग जिसमें एक प्रकार के आवरण से युक्त विभिन्न तंत्रिका तंतु आकर समाप्त हो जाते हैं।