एक पोषण बहुल जलाशय जिसमें पौधों की विस्तृत वृद्धि होती है ।
Evapotranspiration
वाष्पन-वाष्पोत्सर्जन
मृदा की सतह, झीलों तथा सरिताओं और वायुमंडल में पादपों से पानी का उड़ना ।
Evolutionary clock
विकासघड़ी
किसी जीन में उत्परिवर्तनों की संचयन दर ।
Excision
उच्छेदन
(फाज अथवा अधिकाय (एपीसोम) अथवा अन्य अनुक्रम के संबंध में) मूल गुणसूत्र से एक स्वायत्त का कट कर अलग-अलग होना ।
Exergonic reaction
ऊर्जाक्षेपी अभिक्रिया
ऊर्जामोचन करने वाली अभिक्रिया । इसे ऋणात्मक के रूप में व्यक्त किया जाता है ।
Exoenzyme
बाह्य एन्जाइम
पर्यावरण में सूक्ष्मजीव द्वारा उत्सर्जित एन्जाइम । इसे कोशिका बाह्य एन्जाइम भी कहते हैं ।
Exogenous
बहिर्जात
उत्पादक संरचना के बाहर पैदा होने वाला ।
Exon
इक्सॉन, प्रखंड
परिपक्व RNA उत्पाद में अभिव्यक्त होने वाले विच्छिन्न जीन का कोई टुकड़ा ।
Exonuclease
एक्सोन्यूक्लीएस
ऐसे एन्जाइम जो पॉलिन्यूक्लीओटइड श्रृंखला के सिरे से एक-एक करके न्यूक्लीओटाइडों को विदलित करते हैं और जो RNAया DNA के 5' या 3' सिरे के लिए विशिष्ट हो सकते हैं ।
Exopathogen
बहिर्रोगजनक
वह अपरजीवी जिसका कोशिका बाह्य आविष उपापचय पौधों में रोग उत्पन्न करता है ।