logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Enthalpy of reaction
अभिक्रिया की एन्थैल्पी
किसी रासायनिक अभिक्रिया के अन्तर्गत एन्थैल्पी में परिवर्तन।

Entropy
एन्ट्रोपी
यह एक कल्पित ऊष्मा - गतिक गुण धर्म है जिसको ऊष्मा गतिकी के द्वितीय नियम से प्राप्त किया जाता है।

Epicyclic gear train
अधिवक्रिक - गियरमाला
अधिचक्रिय गियर माला का एक तंत्र जिसमें एक या अधिक अक्ष अन्य स्थिर अक्षों के सापेक्ष घूमते हैं।

Epicycloid
अधिचक्रज
यह वह बिन्दुपथ है जो किसी वृत्त की परिधि के किसी बिन्दु द्वारा दूसरे वृत्त की परिधि के ऊपर लुढ़कने पर प्राप्त होता है।

Equation of continuity
सात्तय का समीकरण
'किसी धारा नलिका में एक सिरे पर प्रति एकांक अवधि में प्रविष्ट तथा दूसरे सिरे से निष्कासित तरल मात्रा समान होती है''। इसे सातल्य का समीकरण कहते हैं।

Equivalent cutting speed
तुल्य कर्तन चाल
वह कर्तन चाल जिस पर निर्दिष्ट औजार-आयु प्राप्त की जाती है।

Equivalent system
तुल्य निकाय
वह निकाय जिसका विश्लेषण के उद्देश्य से किसी भिन्न निकाय के स्थान पर प्रयोग किया जा सके।

Equivalent viscous damping
तुल्य श्यान अवमंदन
कम्पी तन्त्र के विश्लेषण हेतु श्यान अवमंद का वह कल्पित मान इस प्रकार व्यक्त किया जाये कि अनुनाद पर प्रति चक्र में ऊर्जा क्षय कल्पित अथवा वास्तविक अवमंदन बल के बराबर हो।

Erecting section
उन्निर्माण कक्ष
वह सेक्शन जो मशीनरी आदि को स्थापित करने का कार्य करता है।

Erection
उन्निर्माण / प्रतिष्ठापन / जोड़ना
यांत्रिक इंजीनियिरी में किसी संयंत्र के प्रतिस्थापन हेतु उसके विभिन्न अवयवों को लगाने की क्रिया।


logo