logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Criterion behaviour
निकष व्यवहार
अनुक्रियाओं तथा निष्पत्तियों के संयोग का एक मानक जिसके आधार पर व्यक्तियों अथवा समूह की अनुक्रियाओं का मूल्यांकन किया जाता है। इस मानक का प्रयोग प्रायः परीक्षणों, अनुसूचियों तथा प्रक्रियाओं के वैधीकरण के लिए किया जाता है।

Criterion referenced grading
निकष संदर्भित श्रेणीकरण
निष्पत्ति के आधार पर परीक्षार्थियों का ऐसा श्रेणीकरण जो समूह निरपेक्ष होता है। इस परीक्षण में एकांशों का चयन काठिन्य तथा विभेदक मूल्य के अनुसार न होकर अधिगम सामग्री को निकष मानकर किया जाता है। इसका उपयोग पारंगति अधिगम अथवा पूर्ण अववोधन अधिगम में होता है।

Criterion reference measurement
निकष संदर्भित माप
ग्लेसर द्वारा प्रतिपादित मापन का एक प्रकार जो मानक संदर्भित मापन से भिन्न है क्योंकि यह वर्ग निष्पादन निरपेक्ष है। इसमें एक समूह में व्यक्तियों के बीच अंतर को कम और साथ ही समूहों के बीच अंतर को अधिकतम करने पर बल दिया जाता है। इसके लिए ऐसे परीक्षण बनाए जाते हैं जिनसे सीखनेवालों की अनुक्रियाओं का वितरण सामान्य हो। यह वर्ग निष्पादन निरपेक्ष है।

Criterion test development
निकष परीक्षण विकास
विशिष्ट निष्पत्तिओं को परीक्षण एकांशों में परिवर्तित करने के लिए निकष परीक्षण का विकास किया जाता है। इन एकांशों की व्याख्या निम्नलिखित तीन निकषों के संदर्भ में की जाती हैं ;- (क) विशिष्ट उद्देश्यों को मापने में एकांश की उपयुक्तता ; (ख) सीखनेवालों के लिए उत्पाद का औचित्य ; और (ग) प्रारंभिक शिक्षण योजना की पर्याप्तता।

Critical ratio
क्रांतिक अनुपात
वह सांख्यकी परिदर्शज जो दो प्रतिदर्शजों के बीच अंतर की सार्थकता को निश्चित करता है। इसके परिकलन के लिए दो तुलनीय प्रतिदर्शजों के बीच अंतर को अंतर की मानक त्रुटि से विभाजित किया जाता है।

Critical reading
विवेचनात्मक पठन
ऐसा पठन जिसमें पाठक पठन सामग्री की प्रामाणिकता, सौंदर्य, उपयोगिता आदि मूल्यों की दृष्टि से समीक्षा करता है।

Cross validation
अंतर्वैधता
(1) परीक्षण के मानकीकरण के लिए प्रयुक्त समूह के अतिरिक्त किसी अन्य समूह द्वारा परीक्षण की आनुभविक वैधता। इस प्रक्रिया द्वारा यह जांच की जाती है कि व्यक्तियों के एक नमूने को दिए गए मूल वैधतावाले परीक्षण से प्राप्त आँकड़ों पर आधारित निर्णय क्या वास्तव में व्यक्तियों के अन्य स्वतंत्र नमूने पर अनुप्रयुक्त हो सकते हैं। (2) वैधता अथवा एकांश विश्लेषण की एक विधि अथवा प्रक्रिया जिसमें दो नमूनों के समान परिणाम प्राप्त होने की संभाव्यता को निश्चित किया जाता है।

Cultural and sociological theory
सांस्कृतिक तथा समाजशास्रीय सिद्धांत
व्यावसायिक अभिप्रेरण का एक सिद्धांत जिसके अनुसार व्यक्ति सापेक्ष महत्व निश्चित करता है और तदनुसार अपने सांस्कृतिक और सामाजिक प्रभावों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों और उददेश्यों के आधार पर व्यवसाय का चयन करता है।

Culture fair intelligence test
संस्कृति निष्पक्ष वौद्धिक परीक्षण (चार से सोलह श्रेणी)
ऐसा परीक्षण जिसमें संस्कृति या उन पर आधारित कारकों के प्रभाव न आने पाए।

Cumulative grade point average
समुच्चयी श्रेणी अंक औसत
किसी विद्यार्थी की सभी विषयों में किसी विशेष अवधि में औसत शौक्षिक सफलता का माप। इसका परिकलन श्रेणी अंकों को पाट्यक्रम कार्यघंटों से विभाजित करके किया जाता है। यह माप एक सत्र अथवा अनेक सत्रों अथवा अर्धवार्षिक पाठ्यक्रम की अवधि के लिए हो सकता है।


logo