1. निकासी : (क) सीमाशुल्कागृह से पोत को समुद्र-यात्रा पर ले जाने की अनुमति प्राप्त करना।
(ख) परिवहन के संदर्भ में : - वाहक से माल की सुपुर्दगी लेना।
2. समाशोधन : सदस्य बैंकों द्वारा समाशोधनगृह की मार्फ़त एक दूसरे के चैकों का विनिमय और शेषों का भुगतान।
Clearing house
समाशोधनगृह
अ - (बैंकिंग) ऐसी व्यवस्था जिसके जरिए बैंक प्रतिदिन एक दूसरे को देय निवल राशियों का निपटारा करते हैं। इस सुविधा के फलस्वरूप ही हर बैंक को उसे प्रस्तुत सभी चैकों का अलग-अलग भुगतान नहीं करना पड़ता वरन् वह केवल प्राप्य और देय चैकों की राशि के अंतर का ही भुगतान देता अथवा लेता है।
आ - (स्टॉक एक्सचेंज) स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा अपने सदस्यों के पारस्परिक लेनदेनों के आवधिक निपटारों के लिए स्थापित व्यवस्था जिसका संचालन प्रायः बैंक करते हैं।
Closed economy
बंद अर्थव्यवस्था
ऐसी अर्थव्यवस्था जिसका विदेशी अर्थवस्थाओं से आर्थिक लेन-देन नहीं हैं।
Closed end mortgage
एकल ऋण बंधक
ऐसा बंधक जिसके बाद बंधकग्रस्त संपत्ति को आड़ रख कर कोई और ऋण नहीं लिया जा सकता।
तुल दे. open-end mortgage
Closed mortgage
एकनिष्ठ बंधक, अवरूद्ध बंधक
ऐसा बंधक जिसके साथ यह शर्त होती है कि बंधक के दौरान बंधकग्रस्त संपत्ति और ऋण की रक़म में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
Closely held company
एकाधिकारवत् कंपनी
ऐसी कंपनी जिसके साथ जनता के कोई विशेष हित बद्ध नहीं होते, 'एकाधिकारवत् कंपनी' है।
Closing balance
इतिशेष; रोकड़ बाक़ी
इतिशेष : लेखा-संवरण के समय किसी लेखे का शेष।
रोकड़ बाक़ी : रोकड़ बही का शेष अर्थात् ख़ज़ांची के पास नक़दी।
Closing entry
संवरण-प्रविष्टि
लेखा-अवधि की समाप्ति पर लेखाओं का संवरण करते समय उनके शेषों को अंतिम लेखाओं में अंतरित करने के लिए की गई प्रविष्टि।
Closing price
बंद भाव
बाज़ार में कार्य-दिन की समाप्ति के समय किसी जिन्स या शेयर की अंतिम ख़रीद-बेच जिस भाव पर हो, वह उस दिन का 'बंद भाव' कहलाता है।
Co-adventures
सह उद्यमी
साझे में कोई व्यापार या सौदे संपन्न करने वाले दो या दो से अधिक व्यक्ति।