logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Connotational Collocational / Connotative Collocational
संपृक्तार्थ
शब्द के वाच्यार्थ / मुख्यार्थ के अतिरिक्त अन्य अर्थपरक सूचना। देखिए- 'connotation'।

Contextual Collocational
सांदर्भिक अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो संदर्भ पर आधारित हो।

Contrastive Collocational
विषमार्थ / व्यतिरेकी अर्थ
अर्थ जो परस्पर विषम हो। यथा 'अच्छा' का व्यतिरेकी अर्थ है 'बुरा'।

Casual Use
सहज प्रयोग
बिना किसी विशेष सावधानी के सामान्य रीति से किया जाने वाला शब्द प्रयोग।

Completely Restricted Use
पूर्ण परिसीमित प्रयोग / पूर्ण प्रतिबन्धित प्रयोग
शब्द का ऐसा प्रयोग जो सामान्य स्थिति में न होकर किसी विशिष्ट स्थिति में अत्यंत सीमित रूप से होता हो। जैसे- गुप्त भाषा के प्रयोग।

Common Vocabulary
सामान्य शब्द समूह
किसी भाषा के वे शब्द जिनका प्रयोग उस भाषा को जानने वाला प्रत्येक व्यक्ति सहज रूप से करता है।

Class Of Word (S)
वर्ग शब्द
ऐसे शब्दों का समूह जो किसी अर्थ या प्रयोग की सामान्य विशेषता के साझेदार हों। जैसे गुलाब, गेंदा, चमेली, मोगरा आदि, एक वर्ग बनाते हैं क्योंकि वे सब 'फूल' की विशेषता के साझेदार हैं।

Coined Word
निर्मित शब्द
आवश्यकतानुसार नए बनाए गए शब्द। जैसे नए बनाए गए पारिभाषिक शब्द।

Colloquial Word
प्रचलित शब्द
सामान्यजन में प्रचलित शब्द।

Complex Word
मिश्र शब्द
ऐसा शब्द जिसमें कम से कम एक बद्ध रूप सम्मिलित हो। जैसे- 'अज्ञान' शब्द में 'अ-' रूप जुड़ा हुआ (बद्ध रूप) है।


logo