logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Bud
कलिका, मुकुल
1. floral bud पुष्प कलिका
2. leaf bud किसलय
कली जो वृद्धि के उपरान्त पत्ती बनती हैं।
3. vegetative bud चश्मा
विभाजी ऊतक का उभार जिसके परिवर्धन से नई शाखा, पत्ती और पौधे बनते हैं, जेसे गुलाब का चश्मा।
4. eye आंख
विभाजी ऊतक का उभार जिसके परिवर्धन से नई शाखा, पत्ती और पौदे आदि बनते हैं, जैसे - आलू, ईख आदि की आंख।
5. bud मुकुल
कोशिका का एक प्रवर्ध, जो परिवर्धन के उपरांत नई कोशिका बन जाता हैं, जैसे यीस्ट में।

Budding
मुकुलन, चश्मा चढ़ाना
1. एक कोशिका से गोल-सी संततिकोशिका का उद्भवन। वृद्धि के उपरांत यह नई कोशिका बन जाती है जैसे खमीर के सूक्ष्मजीव यीस्ट में।
2. वर्धी जनन का वह प्रकार, जिसमें एक पौधे की आंख (चश्मा) दूलरे पौधे पर बिठाई जाती हैं।

Bulb
शल्ककन्द
एक प्रकार का रूपांतरित भूमिगत तना। इसमें एक छोटे से बिम्बाकार तने के ऊपर बहुत से मांसल शल्कपत्र और कुछ कलिकाएं रहती हैं। उदाहरण- प्याज, लिली।

Bulbil
पत्र-प्रकलिका
एक प्रकार की बड़ी और मांसल रूपांतरित कलिका, जो पौधे से अलग हो जाने पर नये पौधे में परिवर्धित हो जाती है। उदाहरण-एगेव (रामबांस), अनन्नास, ब्रायोफिलम आदि में।

Bundle
पूल
संवहन-पूल।

Butea Frondosa
ब्यूटिया फ्रोंडोसा
ब्यूटिया की एक जाति जिसे ढाक या पलाश कहते है।

Buttress Root
पुश्ता जड़
एक प्रकार की अपस्थानिक जड़, जो पौधे को सीधा रहने में सहारा देती हैः जेसे बरगद, केवड़ा आदि में।


logo