logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

aided school
सहायता प्राप्त विद्यालय
ऐसा विद्यालय जिसे राजकीय शिक्षा मण्डल से वित्तीय सहायता तथा अन्य सुविधाएं मिलती हों।

all day class
पूर्णकालिक-कक्षा
विशेष रूप से व्यावसायिक शिक्षा के लिए किसी विद्यालय में छात्रों का नियमित और पूर्णकालिक प्रवेश।

alphabet
वर्णमाला, क, ख, ग
सैद्धांतिक रूप से किसी भाषा के मूल वर्ण।

alphabetic method (=A B C method)
अक्षर प्रणाली
अ- भाषा शिक्षण की पद्धति जिसमें बालक को पहले अक्षर सिखाए जाते हैं, फिर ध्वनियों का उच्चारण करवाया जाता है। आ- भाषा शिक्षण की वह प्रणाली जिसमें पहले अक्षर, फिर शब्द और उसके बाद वाक्य सिखाए जाते हैं।

alphabetic spelling
वर्णिंक वर्तनी
शब्द को पहचानने की एक प्रणाली जिसमें अलग-अलग वर्णों को अलग-अलग बोलकर पूर्ण शब्द का उच्चारण किया जाता है।

alphabet wheel
वर्णमाला-चक्र
वर्ण और संयुक्त वर्ण सिखाने के लिए बनाया गया चक्र जिसे घुमाकर विभिन्न संयुक्त वर्ण बनाए जा सकते हैं।

alternate response item
वैकल्पिक उत्तर एकांश
ऐसा एकांश जिसमें परीक्षार्थी को दो उत्तर सुझाए जाते हैं जिनमें से उसे किसी एक को चुनना पड़ता है, जैसे सत्यासत्य एकांश।

alternating shift school
प्रत्यावर्ती पारी विद्यालय
विशेष विद्यालय जिसमें पढ़ाई के समय को चार बराबर-बराबर भागों में बांट दिया जाता है और छात्र बारी-बारी से अपना दो चौथाई समय सामान्य शिक्षा और विशेष शिक्षा में लगाते हैं।

alternation of studies
पठन-क्रमांतरण, अध्ययन- क्रमांतरण
पढ़ाए जाने वाले विषयों या शैक्षिक क्रियाओं का नियमित अवधि में वैकल्पिक परिवर्तन जिससे छात्रों की रुचि बनी रहे और थकावट न आए।

alternation of subjects
विषय क्रमांतरण
दो या दो से अधिक विषयों को लगातार या अदल-बदल करके पढ़ाने के लिए समय तालिका तैयार करने की प्रणाली।


logo