logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Control
निविष्टात्मा, निविष्‍टात्‍मता, नियंत्रण
1. रोशार्क के मसिलक्ष्म-परीक्षण में स्याही के धब्बों के प्रति की गई अनुक्रिया से इस बात का पता चलना कि व्‍यक्‍ति में कोई विकार नहीं है। 2. आत्‍मविस्‍मृति (trance) की स्‍थिति में व्यक्‍ति की सामान्य चेतनावस्था का स्थान लेने वाली कोई भटकती हुई आत्मा। 3. सम्मोहनकर्ता द्वारा सम्मोहित व्यक्‍ति की क्रियाओं का संचालन।

Control analysis
नियंत्रित विश्‍लेषण
किसी अनुभवी मनोविश्‍लेषक द्वारा दूसरे विश्‍लेषक के कार्य का तकनीकी पर्यवेक्षण।

Control experiment
नियंत्रित प्रयोग
किसी प्रयोग के पूर्ववर्ती परिणामों की उसके परवर्ती परिणामों से तुलना करने के लिए किया गया ऐसा दूसरा प्रयोग जिसमें पहले की स्‍थ्‍िातियों, पात्र/पात्रों या समय और स्थान में परिवर्तन कर दिया जाता है।

Control group
यथास्थ समूह
जिन बातों पर प्रायोगिक अनुसंधान किया जा रहा हो उन्हें छोडक़र अन्य सब तरह से प्रायोगिक समूह के समकक्ष समूह।

Controlled association
नियंत्रित साहचर्य
कुछ विशेष निदेशनों से सीमित किया हुआ अनुक्रियाओं या विचारों का कोई साहचर्य, जैसे किसी शब्द के विलोम या पर्याय आदि बताने का निर्देशन।

Controlled process
नियंत्रित प्रक्रम
स्वचालित प्रक्रमों के विपरीत एक ऐसा संज्ञानात्मक प्रक्रम जो सोद्देश्य, चेतन एवं मानसिक श्रम की अपेक्षा करता हो।

Controlled processing
नियंत्रित प्रक्रमण
किसी संकृत्य का निष्पादन करने में संज्ञानपरक संसाधनों का उपयुक्‍त आबंटन।

Convaluant response
सहमूल्यात्मक अनुक्रिया
पात्र द्वारा उद्दीपन शब्दों को ठीक से पहचाने बिना उनके प्रति की गई अशुद्ध अनुक्रियाओं का ऐसा वर्ग जिसमें अनुक्रियाओं का वही महत्व होता है जो उद्दीपन शब्द का होता है।

Convergence
अभिसरण
1. किसी बिंदु, स्थिति या दिशा की ओर उन्मुख होने की प्रवृत्‍ति 2. मातृवंश और पितृवंश दोनों ही से निजी विशेषताएँ प्राप्‍त होने की स्थिति या प्रवृत्‍ति। 3. किसी वैयक्‍तिक विशेषता को आनुवंशिकता और पर्यावरण दोनों का सम्मिलित परिणाम मानने वाला मत। 4. विभिन्न ऐंद्रिय स्रोतों से आने वाले तंत्रिकीय आवेगों का एक साथ मिलना या एक दूसरे के निकट आना। 5. किसी विश्वास या अभिवृत्‍ति के प्रतिकूल होते हुए भी किसी कार्य को अन्य अधिक प्रभावशाली लगने वाले कारणों से मिलने वाले समर्थन के आधार पर स्वीकार कर लेना।

Conversational implicatures
संभाषण निहितार्थ
किसी वार्तालाप के अंतर्गत वक्ता के अर्थ को समझने के लिए प्रतिभागी द्वारा लगाए गए अनुमान।


logo