logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Teacher-diagnostic centre
अध्यापन निदान केंद्र
अध्यापकों के लिए सेवाकालीन कार्यक्रम जिसमें उनकी कमियों का पता लगाकर उनकों दूर करने के उपाय किए जाते हैं।

Teacher efficacy
अध्यापक प्रभावोत्पादकता
विद्यार्थी के निष्पादन में अध्यापक का प्रभाव। यह इस प्रमाणित धारणा पर आधारित है कि अध्यापक की प्रभाविता तथा विद्यार्थी की उपलब्धि में महत्वपूर्ण संबंध होता है।

Teacher induction programme
अध्यापक दीक्षा कार्यक्रम
नए अध्यापकों को शाला के विभिन्न कार्यकलापों में समायोजित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम। इसका आयोजन विभिन्न अनुवर्ती संस्थाएं जैसे शिक्षा प्रसार सेवा, राज्य शिक्षा निदेशालय, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान आदि करते हैं।

Teacher's association
अध्यापक संघ
अध्यापकों का एक संगठन जिसके निम्नलिखित कार्य होते हैं ; अपने सदस्यों को वैयक्तिक तथा सामूहिक रूप से उचित सामाजिक, आर्थिक तथा व्यावसायिक प्रस्थिति प्राप्त कराना, उनके व्यावसायिक हितों की रक्षा करना और कार्य तथा सेवा की संतोषजनक स्थितियां प्राप्त कराना, पुनश्चर्या कार्यक्रम, संगोष्ठियों, प्रकाशनों, पुस्तकालय सेवाओं तथा अनुसंधान द्वारा उनको व्यावसायिक वृद्धि के अवसर प्राप्त कराना, विषय अध्यापक संघों की स्थापना कर विषय के अध्यापन में सुधार लाना तथा अध्यापकों के लिए आचरण की एक संहिता की स्थापना करना।

Teacher's perspective
अध्यापक परिप्रेक्ष्य
बैकर द्वारा प्रतिपादित एक संप्रत्यय जिसके अनुसार अध्यापक द्वारा अपने कार्यों जैसे अध्यापन का उद्देश्य, लक्ष्य, विद्यार्थियों के प्रति उसकी धारणा, पाठ्यक्रम आदि के विषय में विचार की एक शैली तथा कक्षा में अपने व्यवहार द्वारा इन धारणाओं को सार्थक बनाने का प्रयत्न निहित होता है।

Teaching content knowledge
अध्यापक संदर्भ ज्ञान
शिक्षण से संबंधित ऐसा ज्ञान जो अध्यापन कार्य को प्रभावी बनाता है। इसमें निम्नलिखित विषय सम्मिलित किए जा सकते हैं। प्रभावी तथा अप्रभावी विद्यालयों का स्वरूप, जिला और विद्यालय प्रबंध तथा संगठन का शिक्षण पर प्रभाव, माता-पिता तथा समुदाय की शैक्षणिक अध्ययनों में भूमिका आदि।

Teaching effectiveness knowledge
अध्यापक प्रभाविता ज्ञान
अध्यापन की विभिन्न स्थितियों में कौन-सी शिक्षणात्मक नीतियां अधिक उपयुक्त होती हैं और कैसे प्रयोग किया जा सकता है इस विषय में मार्गदर्शन प्राप्त कराने वाली जानकारी। इसमें कक्षाकक्ष प्रबंध की संवर्धित प्रविधियां तथा शैक्षणिक कार्मिकों द्वारा कैसे सुधार लाया जा सकता है इससे संबंधित ज्ञान भी सम्मिलित है।

Teaching load
अध्यापन भार
अध्यापक पर अध्यापन कार्य से संबंधित भार जिसको मापने के लिए विद्यार्थियों की संख्या, कक्षा की समयावधि, अध्यापन की तैयारी, उत्तरपत्रों को जांचने तथा कक्षा अध्यापन से संबंधित अन्य कार्यों के लिए दिया गया समय आदि आयाम होते हैं।

Teaching model
अध्यापन प्रतिरूप, अध्यापन मॉडल
विशेष शिक्षणात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए अभिकल्पित कुछ युक्तियां जिनमें नियोजन, कार्योन्वयन और मूल्यांकन में अध्यापक के उत्तरदायित्व निर्धारित होते हैं। जायस और वेल द्वारा प्रस्तुत विभिन्न युक्तियों के इस उपागम का आधार यह विचार है कि अध्यापन की कोई एक ही विधि नहीं होती।

Teaching practice
अध्यापन अभ्यास
शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रम का वह भाग जिसमें छात्र-अध्यापक विद्यालयी कक्षाओं में विभिन्न विषयों के शिक्षण का अभ्यास करते हैं। इसमें प्रेक्षण, सहभागिता तथा अभ्यास शिक्षण सम्मिलित होते हैं।


logo