logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Fractography
विभंग लेखी विभंग धातुओं के नमूनों पर विदलन-फलकों का सूक्ष्म लेखी अध्ययन। इसमें विदलन-तलों पर विभंगों के अलग गुणधर्मों का विवेचन किया जाता है। ये विभंग संघट्ट श्रांति, संक्षारण आदि कारणों से उत्पन्न विफलताओं के फलस्वरूप होते हैं। विभंगों की प्रत्यक्ष अथवा उनकी प्रतिकृतियों (Replicas) का प्रकाशित अथवा इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया जाता है।

Fracture
विभंग धातु के टुकड़े को तोड़ने से उत्पन्न अनियमित पृष्ठ। प्रमुख विभंग इस प्रकार हैं-- भंगुर विभंग (Brittle fracture) इसमें इस्पात-संरचना न्यून ताप पर भंगुरता के कारण टूट जाती है। कभी-कभी ये विभंग विध्वंसात्मक होते हैं क्योंकि इनमें सुघट्य-विरूपण और ऊर्जा-अवशोषण बहुत कम होता है। जलयानों और तेल टैकों का टूट जाना आदि इसके उदाहरण हैं। किसी इस्पात-संरचना में एक भंगुर दरार आरम्भ होने पर वह तीव्र गति से काफी दूर तक चली जाती है। तन्य-विभंग (Ductile fracture) यह अत्यधिक सुघट्य विरूपण के कारण होता है। इसमें अधिकतम प्रतिबल वाले स्थान पर (प्रायः केंद्र पर) पदार्थ में मध्यकृशन (necking) उत्पन्न हो जाता है और मध्यकृष्ट भाग में दरार उत्पन्न होने के कारण पदार्थ का भंजन हो जाता है। दरार अपनी नोक की दिशा में सुघट्य विरूपण के बढ़ने के साथ-साथ बढ़ती जाती है। इसमें ऊर्जा की पर्याप्त मात्रा का लगातार अवशोषण होता है। बाहरी परिचालन प्रभाव को हटाने पर तन्य विभंग रुक जाता है। तन्य-विभंग का पृष्ठ क्रिस्टलीय न होकर रेशमी होता है। अंतरारेणुक विभंग (Intergranular fracture) धातुओं, अन्य रेणुक वस्तुओं अथवा क्रिस्टलीय पदार्थों में प्राप्त विभंग जो रेणु-सीमाओं के अनुदिश पाया जाता है। उच्च ताप पर धातुओं का विभंग अंतराकणिक होता है। इसे अंतराक्रिस्टलीय विभंग अथवा कण सीमा विभंग भी कहते हैं। पाररेणुक विभंग (Transgranular fracture) क्रिस्टलीय वस्तुओं अथवा कणिकामय पिंडों में (जैसे धातुओं में) पाया जाने वाला विभंग जो कण-सीमाओं को पार कर जाता है। सामान्य ताप पर धातुओं का विभंग पाररेणुक होता है।

Fracture stress
विभंग प्रतिबल किसी धातु में विभंग उत्पन्न करने के लिए आवश्यक यथार्थ तनन-प्रतिबल। इसे संविदारण प्रतिबल (rupture stress) भी कहते हैं।

Fracture test
विभंग परीक्षण किसी धातु के टुकड़े को तोड़कर टूटे पृष्ठ की जाँच करना ताकि धातु की संरचना का निर्धारण किया जा सके अथवा उसके असामान्य दोषों का पता लगाया जा सके। इस परीक्षण द्वारा पिघले हुए इस्पात में कार्बन की मात्रा का अनुमान लगाया जा सकता है।

Frankilinite
फ्रैंकिलिनाइत [(Fe, Mn)₂ O₃(Fe, Zn)O], मैंगनीज युक्त जिंक फैराइट। यह न्यूजर्सी में पाया जाता है। साधारणतया इसमें लगभग 67% आयरन ऑक्साईड, 16% मैंगनीज ऑक्साईड और 17% जिंक ऑक्साइड होता है। इसमें से पहले जस्ता प्राप्त किया जाता है और अवशिष्ट का उपयोग लोह अयस्क के रूप में किया जाता है जिससे स्पीगेलआइजेन का उत्पादन किया जाता है।

Frank Rhead source
फ्रैंक-रीड स्रोत यदि कोर प्रभ्रंश को उसके सिरों पर कस दिया जाए तो प्रतिबल के कारण वह बाहर की ओर मुड़ता जाता है। अंततः वह अस्थायी रूप ग्रहण कर, संवृत प्रभ्रंश रेखा बना लेता है जिससे प्रभ्रंशों के फिर से उत्पन्न हो जाने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह क्रियाविधि, बेरिल और अन्य क्रिस्टलों में होती है जो अनेक प्रभ्रंश को उत्पन्न करती है। इसे प्रभंश मिल (Dislocation mill) भी कहते हैं।

Frary metal
फ्रैरी धातु सीस मूल का मिश्रातु जिसमें 2% बेरियम और 1% कैल्सियम होता है। इसका कम गलनांक और पर्याप्त कठोरता होती है अतः इसका उपयोग बेयरिंगों में होता है।

Free bend test
मुक्त बंक परीक्षण बेल्डित संधियों का परीक्षण। इसमें नमूने को जिसकी चौड़ाई, मोटाई की डेढ़ गुना होती है, सिरों पर मोड़ा जाता है और फिर उसे टेक की भांति संपीडन-मशीन में रखा जाता है। इसमें तब तक दाब प्रयुक्त किया जाता है, जब तक नमूने के बाहरी रेशे टूटेने न लगें।

Free carbon
मुक्त कार्बन किसी धातु में तत्व रूप में विद्यमान कार्बन, जैसे ढलवाँ लोहे या कुछ स्वतः स्नेहन बेयरिंग धातुओं में ग्रेफाइट की उपस्थिति।

Free cementite
मुक्त सीमेंटाइट लोहे के कार्बाइड, जो लोहे और इस्पात में पृथक अवयवों के रूप में पाए जाते हैं, अर्थात् वे फैराइट के साथ होकर पर्लाइट नहीं बनाते हैं।


logo