logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

oral instruction
मौखिक शिक्षण, मौखिक अनुदेश
अ- वे अनुदेश जो छात्रों या अन्य कर्मचारियों को लिखित रूप से न देकर केवल मौखिक रूप से बता दिए जाते हैं। आ- छात्रों को किसी विषय पर पुस्तक या लेखन सामग्री के बिना मौखिक रूप से प्रशिक्षण देना।

oral reading scale
मौखिक पठन मापनी
पठन परीक्षण के लिए बनाई गई एक मापनी जिसमें परीक्षण सामाग्री उत्तरोत्तर कठिनता के क्रम में रखी जाती है और छात्र की पठन-शक्ति की अधिकतम योग्यता निर्धारित करने के लिए इस सामग्री का प्रयोग किया जाता है।

oral teaching
मौखिक अध्यापन
छात्रों को शिक्षा देने की की एक पद्धति जिसमें केवल मौखिक रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं या परिचर्चा की जाती है। यह विधि उस पद्धति से भिन्न है जिसमें छात्र पुस्तक को अध्यापक के सामने बार-बार पढ़ता है।

order of merit method
गुणानुक्रम प्रणाली
किसी सूची अथवा विशेष सामग्री को उसके तत्व-गुणों के अनुसार क्रम में रखना।

organised play
संगठित क्रीड़ा
अ- कोई पूर्व आयोजित खेल क्रिया जिसमें अन्य खेलों की तरह नियमों का पालन किया जाता हो। इसमें निरीक्षक यह ध्यान रखता है कि सभी खिलाड़ी खेल में समान रूप से हिस्सा लें। आ- एक समूह द्वारा खेला गया खेल जिसका संचालन स्वीकृत नियमों के अनुसार होता है, जैसे, बेस बॉल।

organism
अंगी, अवयवी, संस्थान
ऐसा जीवधारी जो अपना अस्तित्व बनाए रखने में समर्थ हो। यह कोई प्राणी भी हो सकता है और पेड़-पौधा भी। यह एक कोशिक भी हो सकता है और बहुकोशिक भी : जैसे अमीबा और पैरामीशियम एककोशिक हैं तथा मछली और स्तनधारी पशु बहुकोशिक।

orientation class
अभिविन्यास कक्षा
सत्र के आरम्भ में किसी छात्र को किसी संस्था अथवा किसी पाठ्यक्रम की व्यापक रूपरेखा से अवगत कराने के लिए आयोजित कक्षा, जिसमें समय, स्थान और व्यक्ति की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखा जाता हो।

orientation courses
अभिविन्यास पाठ्यक्रम
अ- वह पाठ्यक्रम जिसका उद्देश्य छात्रों को जीवन अथवा शिक्षा की कुछ स्थितियों से अवगत कराना या उनसे सामंजस्य स्थापित करना होता है। आ- विशेष रूप से महाविद्यालय का वह पाठ्यक्रम जिसका उद्देश्य छात्रों को महाविद्यालयी जीवन से समायोजन करना, उसकी सुविधाओं तथा पुस्तकालय विधियों का प्रयोग करना आदि सिखाना होता है। इ-अध्ययन का एक सामान्य पाठ्यक्रम जो छात्रों को आगे के अध्ययन का पाठ्यक्रम चुनने में मार्गदर्शन करता है।

orthogenic class
दोष शोधन कक्षा
मानसिक बाधाग्रस्त अपसमायोजित बालकों के लिए विशेष कक्षा जिसमें उनके सुधार और उपचारों की सुविधा दी जाती हो।

orthopedic class
विकलांग कक्षा
विकलांग बालकों के लिए विशेष कक्षा, जो ऐसे विशेष कमरों में आयोजित होती है जिसमें समायोज्य फरनीचर, भौतिक चिकित्सा, सुधारात्मक व्यायाम और व्यावसायिक चिकित्सा के उपकरण भी लगे होते हैं।


logo