पुनः प्रतिचयन
रास्टर चित्र को एक विशेष स्केल और प्रक्षेप में रूपांतरित करने की तकनीक।
Residual acidity
अवशिष्ट अम्लता
मृदा अम्लता जिसे चूने अथवा अन्य क्षारीय पदार्थों से उदासीन बनाया जा सकता है लेकिन उसे उभय प्रतिरोध रहित लवण विलयन से प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता।
Residual material
अवशिष्ट पदार्थ
असंपिंडित तथा आंशिक रूप से अपक्षयित खनिज पदार्थ जो संपिंडित शैल के विघटित होने पर स्थान विशेष पर संचित हो जाते हैं।
Resistance
प्रतिरोध
पादप जाति अथवा अन्य जीवों की आविषालु पदार्थ या अन्य कारक को सहन करने की क्षमता।
Rhizobia
राइजोबिया
उच्चतर पौधों में प्रायः शिबफली (दलहनी पौधों) की जड़ों की ग्रंथियों में सहजीविता के रूप में रहने वाले जीवाणु जो जड़ों से ऊर्जा ग्रहण करके वातावरणीय नाइट्रोजन को संयुक्त जैव रूपों में बदलने की क्षमता रखते हैं। इसीलिए इसे सहधर्मी नाइट्रोजन योजक जीवाणु (S, N+bacteria) भी कहा जाता है।
Rhizosphere
मूलपरिवेशी
पौधों की जड़ों में अति निकटवर्ती मृदा का वह भाग जिसमें सूक्ष्म जैविक समष्टि का प्रचुरण और संघटन जड़ों की उपस्थिति से प्रभावित होता है।
R-horizon
आर-संस्तर
संपिंडित आधार शैल (उदा.- ग्रेनइट या बेसाल्ट) आर-संस्तर। यह सी-संस्तर के नीचे होता है।
Rill erosion
रिल अपरदन
1. पानी के बहाव से निर्मित असंख्य नालियों द्वारा भू-अपरदन।
2. वह प्रक्रिया जिससे मृदा सतह पर जल प्रवाह से छोटी-छोटी नालियाँ बन जाती हैं जो जुताई करने से नष्ट हो जाती हैं।
Riprap
रिपरैप
बाँध के मुख अथवा धारा तट के साथ भू-सतह पर अपरदन नियंत्रण हेतु रखे गए पत्थर तथा गोलाश्म।
Rock
शैल, चट्टान
वह पदार्थ जो पृथ्वी की ठोस पपड़ी के अनिवार्य भाग का निर्माण करता है। इसमें बालू, कंकड़ और ग्रेनाइट तथा चूने पत्थर के ठोस समूहों का समावेश होता है।