logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Double helical gear
द्वि - कुण्डलित गियर
यह दो एकल कुण्डलित गियरों का मिश्रण होता है इसमें एक की कुण्डली दांयी ओर तथा दूसरे की बांयी ओर होती है।

Double sampling
दोहरा प्रतिचयन
किसी मद समूह की स्वीकार अथवा अस्वीकार करने की वह प्रतिचय विधि जिसमें प्रथम प्रतिचय में निरीक्षण के उपरांत मद समूह स्वीकार्य अथवा त्याज्य न पाए जाने की अवस्था में दूसरे प्रतिचयन के आधार पर निर्णय लिया जाता है।

Double suction pump
उभय - चूषण पंप
यदि द्रव केसिंग की दोनों दिशाओं से अक्ष के समानंतर प्रवेश कर रहा है तो उसे उभय चूषण पम्प कहेंगे।

Down - time
कार्यभंग - अवधि
वह कुल समय जिसमें मशीन उपकरण या तन्त्र रखा - रखाव और मरम्मत आदि के कारण कार्य के लिए उपलब्ध न हो।

Draft allowance
प्रवणता छूट
प्रतिरूपों की ऊर्ध्वाधर पार्श्वों पर दी जाने वाली छूट। इससे प्रतिरूप को साँचे से निकालने में आसानी होती है।

Drag
निम्नक / ड्रेग
साँचा पेटी का निचला भाग।

Draught tube
प्रवात - नली
इस नली के द्वारा टरबाइन से निस्सरित जल को अंत कुल्या में ले जाते हैं। इसका उपयोग प्रतिक्रिया एवं कैप्लन (निम्न दाबोच्चता ) टरबाइनों में सर्वांग - दाबोच्चता बढ़ाने के लिये किया जाता है।

Drift
गुल्ली
इस्पात से बना एक सपाट टुकड़ा। इसका उपयोग शुंडाकार धड़ बर्मों एवं औजारों को उनके धारकों से निकालने में आता है।

Drill
बरमा
एक घूमता औजार, जिसके एक सिरे पर कर्तक धार बनी होती है तथा छीलन हटाने के लिये उसमें या तो ''सपाट'' या नालियां बनी होती हैं। इसका उपयोग धातु में बेलनाकार छिद्र बनाने में किया जाता है। इसे या तो मशीन या धनुबंधी से चलाया जाता है।

Drill drift
बरमा गुल्ली
इस्पात का शुण्डाकार सपाट पीस, जिसका उपयोग बरमा मशीन के तर्कु से शुण्डाकार धड़ को निकालने के लिये किया जाता है।


logo