शब्दाडम्बर समस्याओं के विपरीत एक अन्य प्रकार की समस्या, जिसका समाधान लेखक पाठ निर्माण के समय अवश्य करता है कि किसी बात का मुख्य आशय क्या है।
Content psychology
अंतर्वस्तु मनोविज्ञान
वुंट और टिचनर द्वारा प्रतिपादित एक दृष्टिकोण या मनोविज्ञान का एक संप्रदाय जिसमें प्रयोगों के आधार पर अंर्तदर्शन प्रणाली द्वारा विभिन्न मानसिक अवस्थाओं या मनस्तत्वों का विश्लेषण उनके आधारभूत घटकों में किया जाता है। संरचनात्मक मनोविज्ञान का पर्याय।
Context
संदर्भ
लक्षित पदार्थों अथवा घटनाओं, चतुर्दिक व्याप्त सूचनाओं का प्रभाव।
Contiguous receptor
समीपग्राही
एक प्रकार का ग्राहक या इंद्रिय जो उसी शक्ति से उद्दीप्त होता है जिसका स्रोत उस ग्राहक या इंद्रिय या उसके सहायक अंग के प्रत्यक्ष संपर्क में आए।
Contiguous sense
सान्निध्य संवेदन, समीपस्थ संवेदन
कोई ऐसी इंद्रिय जो उसी शक्ति से उद्दीप्त हो जिसका स्रोत उसके या उसके सहायक अंग के प्रत्यक्ष संपर्क में आए।
Contingency theory
प्रासंगिकता सिद्धांत
फीडलर का अंत:क्रियात्मक सिद्धांत जिसके अनुसार एक विशिष्ट नेतृत्व शैली की प्रभावात्मकता परिस्थितिजन्य एवं कार्य-विशेष से संबंधित कारकों पर निर्भर करता है।
Continuous reinforcement
सतत पुनर्बलन
प्रत्येक सही अनुक्रिया का नियमित पुनर्बलन।
Contractbility
संकुचनशीलता
जीवित ऊतक का एक आधारभूत गुण जिससे वह किसी उद्दीपन के मिलने पर सिकुड़ जाता है।
Contra-suggestion
विपरीत संसूचन
किसी व्यक्ति की ज्ञात निषेधी अभिवृत्ति का लाभ उठाने के लिए उसे किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दिया गया सुझाव।
Contravaluant response
प्रतिमूल्यात्मक अनुक्रिया
पात्र द्वारा उद्दीपन शब्दों को भली भांति पहचानने से पहले ही उनके प्रति की गई अशुद्ध अनुक्रियाओं का एक वर्ग जिसमें अनुक्रियाएँ विरोधी अर्थ की सूचक होती हैं।