logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Synectics
साईनेटिक्स
गौडर्न द्वारा प्रस्तावित सृजनात्मक चिंतन को सरल बनाने की एक युक्ति। इसमें सृजनात्मक समस्या-समाधान कौशल के विकास के लिए वैयक्तिक अनुभवों का संलयन और रूपकों का प्रयोग किया जाता है।

Syntax (model of teaching)
कारक प्रक्रिया (अध्यापन प्रतिरूप)
अध्यापन प्रतिरूपों को सिद्धांत से व्यवहार में लाने की क्रिया को स्पष्ट करनेवाले चार संप्रत्ययों में से पहला संप्रत्यय। प्रत्येक प्रतिरूप में चरणों का एक निश्चित क्रम होता है। उदाहरण के लिए सीखनेवाले के लिए सामग्री का प्रस्तुतीकरण, विद्यार्थियों के सन्मुख स्थिति का विकास करना अथवा संगठित विचार प्रस्तुत करना तथा आधार सामग्री के स्त्रोत का ज्ञान प्राप्त कराना आदि।

System approach
तंत्रोपागम
शिक्षा प्रक्रिया के विश्लेषण की एक प्रणाली जिसके द्वारा अवस्थाओं एवं क्रियाओं को श्रुंखलाबद्ध करके वांछित उद्देश्यों की प्राप्ति की जाती है। इस प्रणाली के तीन चरण हैं:- 1. शिक्षण उद्देश्यों को परिभाषित करना ; 2. उपयुक्त विधियों तथा उपकरणों का चयन, औरः 3. उपलब्धि का मूल्यांकन।

Taba model
टाबा प्रतिरूप, टाबा मॉडल
टाबा द्वारा विकसित एक प्रतिरूप। इसके अंतर्गत एक संरचित सोपानमाला होती है जिसका आरंभ अध्यापक के प्रश्नों से होता है। अध्यापक द्वारा पूछे गए प्रश्नों के प्रकार के आधार पर छात्र-क्रियाकलाप के स्वरूप का निर्धारण होता है। इस प्रक्रिया में विद्यार्थी प्रेक्षण द्वारा क्रमशः सामान्य व्याख्यात्मक तथा भविष्यपरक निष्कर्ष निकालते हैं। यह तीनों प्रक्रियाएं भिन्न-भिन्न अवस्थाओं में अध्यापक के प्रश्नों के अनुसार प्रयोग की जाती हैं। अंत में विद्यार्थी अपने आप सामान्यीकरण का निर्माण करते हैं। इस प्रतिरूप का उद्देश्य विद्यार्थियों में चिंतन के कौशलों का विकास करना है।

Tabulation tree
वृक्ष सारणी, विवरण वृक्ष
किसी परीक्षण अथवा प्रश्नावली में अनेक एकांशों की अनुक्रिया करने के संयुक्त प्रतिरूप को एकल मिलान चिह्न द्वारा सारणीबद्ध करने की एक विधि।

Take-away method
व्यवकलन प्रणाली
घटाने की दो मूल प्रणालियों में से एक जिसमें उस संख्या को निर्धारित किया जाता है जो बड़ी संख्या में से छोटी को घटाने के बाद प्राप्त होती है जैसे 9 में से 5 घटाने से क्या बचता है।

Task analysis
कृत्यक विश्लेषण
विशिष्ट अधिगम कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए उपयोगी कौशलों और ज्ञान को निर्धारित करने की एक विधि। इसमें कार्यों का विवेचन मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया से संबंधित अपेक्षाओं से किया जाता है। इस कार्य के लिए जांचसूची और चार्ट उपकरणों का प्रयोग करते हैं।

Taxonomy of educational objectives
शिक्षा उद्देश्य वर्गिकी
पाठ्यचर्या में प्रत्येक वर्ग के उद्देश्यों को सुनिश्चित करने के लिए वर्गीकरण विज्ञान का विशेष प्रयोग। शिक्षा में इसका प्रयोग सर्वप्रथम ब्लूम और उसके समर्थकों ने किया जिन्होंने उद्देश्यों को तीन व्यापक क्षेत्रों में बांटा - संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोपेशीय।

Taxonomy of learning
अधिगम-वर्गिकी
अधिगम की अपेक्षाओं अथवा कृतकों का सीखने की परिस्थितियों के अनुरूप किया गया वर्गीकरण। इस प्रकार के वर्गीकरण में विषय वस्तु का अंतर होते हुए भी शिक्षणात्मक रूप से समान विशेषताएं रखनेवाले कार्यों की पहचान की जाती है।

Taylor slate
टेलर स्लेट
दृष्टिहीनों द्वारा अंकगणित में प्रयोग किया जानेवाला एक स्थिर ढांचा जिसमें समान अंतराल वाले अष्टभुजाकार छिद्रों की अनेक पंक्तियां होती हैं। अंकों और शून्य को अभिव्यक्त करने के लिए इन छिद्रों के ऊपर ऐसे चोकोर टाइप को विभिन्न स्थितियों में रखा जाता है जिसके एक छोर पर उभरी हुई छड़ और दूसरे पर दो बिंदु होते हैं।


logo