logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

platen press
प्लेटेन प्रैस वह मुद्रणालय जिसमें ट्रेडल मशीनों काम में लाई जाती हैं। इसमें प्लेटन अपनी चौरस जगह पर रखे कागज को उठाकर सीधे खड़े फर्मे पर दबाता है जिसके फलस्वरूप फर्मे के मुद्राक्षरों की छाप कागज पर उतर आती है।

play
उभारना किसी समाचार को विशेष महत्व के साथ प्रकाशित करना।

play down
प्ले डाउन, दबाना प्ले अप का उल्टा। किसी समाचार को महत्त्वहीन स्थान पर या महत्त्वहीन ढंग से प्रकाशित करना।

play up
उभारना देखिए 'play'

PM
पीo एमo /सांध्य संध्याकालीन समाचार-पत्र।

point
पवाइंट, टाइप मुद्राक्षर की ऊंचाई नापने का एक सर्वसम्मत मापदंड। एक इंच में 72 पवाइंट होते हैं, अर्थात् 72 पवाइंट का मुद्राक्षर लगभग एक इंच ऊंचा होता है।

police blotter
पुलिस ब्योरा देखिए 'blotter'

policy
नीति किसी सार्वजनिक समाचार के संबंध में समाचार-पत्र या पत्रिका का अपना दृष्टिकोण।

policy story
पत्र नीति समाचार वह समाचार जिसमें किसी विषय पर समाचार-पत्र या पत्रिका की नीति स्पष्ट रूप से झलकती हो।

political correspondent
राजनीतिक संवाददाता वह संवाददाता जिसे राजनीतिक समाचारों के संग्रह तथा लेखन का काम सौंपा जाता है।


logo