रास्टर से वेक्टर तक
कोष्ठिकाओं से निर्मित किसी चित्र से ऐसे चित्र में बदलने का प्रक्रम जिसका निरूपण रेखाओं और पालिगॉनों द्वारा किया जाता है।
Red mud
लोहित पंक
एक सूक्ष्ममृत्तिका-निक्षेप जिसका लाल भूरा रंग लौह ऑक्साइड के कारण होता है। इसमें 25 प्रतिशत तक CaCo3 भी हो सकता है।
Red soil
लाल मृदा
इसमें सेस्क्वीऑक्साइड अधिक मात्रा में होते हैं। यह प्रायः मोटे गठन वाली रंध्रीय, अम्लों से उदासीन और मुक्त कार्बोनेट विहीन होती है। इसमें N, P और Ca की कमी होती है। सामान्यतः यह पोटाश में समृद्ध होती है।
Regolith
आवरण प्रस्तर
अपक्षयित शैल के विघटित (अपघटित) तथा भूपृष्ठ के किसी ठोस शैल पर पड़ा हुआ पदार्थ जिससे मृदा की रचना होती है।
Regosol
रेगोसॉल
वह असुस्तरी मृदा जिसकी संरचना के विकास का कोई प्रमाण नहीं मिलता। इसकी संरचना गहरी, मृदु, असंपिंडित सामग्री यथा- बालू, लोएस या हिमानी अपवाह से होती है।
Regur (soil)
रेगड़ (मृदा)
गहरी धूसर या काली मिट्टी जिसमें कैल्सियम कार्बोनेट पर्याप्त मात्रा (0 से 30 प्रतिशत) में पाया जाता है और जो गीली होने पर चिपचिपी और सूखने पर चटक जाती है तथा इसका पी एच (pH) 6.5 से 9.0 तक होता है। इसे ग्रूमूसॉल (कपास की काली मिट्टी ) भी कहते हैं।
Relative humidity
आपेक्षिक आर्द्रता
वायु में पाए जाने वाली नमी की मात्रा का प्रतिशत। यह जलवाष्प की अधिकतम मात्रा (जिसे समान ताप पर समान वायु आयतन द्वारा धारण किया जा सकता है ) के प्रति किसी ताप पर किसी वायु आयतन में जलवाष्प के द्रव्यमान का अनुपात होता है।
Remote sensing
सुदूर सुग्राही
वह प्रक्रिया जिसके आधार पर किसी लक्ष्य वस्तु से संपर्क किए बिना वायव फोटोग्राफों या उपग्रह द्वारा प्रेषित चित्रों की सहायता से सूचना एकत्र की जाती है।
Rendzina
रेंडजाइना
गहरे रंग की आंतर क्षेत्रीय मृदाओं का एक वर्ग जिसकी संरचना अर्धशुष्क से लेकर अल्पार्द्र जलवायु में घासमय वनस्पति या मिश्रित घास के नीचे मुलायम तथा कैल्सियम जनक सामग्री से होती है।
Replicate (replication)
पुनरावृत्ति
जाँच या प्रयोग में किसी संप्रयोग की बहु-पुनरावृत्ति।