किसी व्यक्ति, संगठन, व्यापारिक संस्थान अथवा सरकार द्वारा जनसमुदाय के उस वर्ग से सम्बन्ध स्थापित करना जिसकी अनुकूलता एवं सहयोग उसके कार्यों की सफलता के लिये आवश्यक होता है।
Public welfare
जन-कल्याण, लोक-कल्याण
सामाजिक एवं आर्थिक संकटों से व्यक्तियों एवं परिवारों की रक्षा हेतु प्रदत्त वे राजकीय सेवाएं जिनका अंतिम लक्ष्य आत्म-निर्भरता प्राप्त करने में लोगों की सहायता करना होता है।
Purposivism
प्रयोजनवाद
ऐसी कोई भी मनोवैज्ञानिक विचारधारा जिसमें उद्दीपनों के अलावा प्रयोजन को भी किसी न किसी रूप में व्यवहार का प्रभावकारी निर्धारक माना जाता है।
Quality bonus
गुणानसार बोनस
कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्साह वर्धन के लिये देय बोनस।
Quantity bonus
मात्रानुसार बोनस
निर्धारित मानक से अधिक कार्य करने पर कर्मचारियों को दिया जाने वाला बोनस।
Quartile
चतुर्थक
वह बिंदु जिससे किसी क्रमपूर्वक विन्यस्त समूह को चार भागों में बांटा जाता है।
Questionnaire
प्रश्नावली, प्रश्नमाला
तथ्य संकलन की एक विधि। अपेक्षित तथ्यों के संकलन के लिये प्रश्न-सूची बनाकर अन्वेषक की सहायता के बिना या उसके द्वारा उत्तरदाता से तथ्यों के बारे में पूछना।
Ranking method
श्रेणीकरण प्रणाली
किसी उद्योग के विभिन्न धंधों की उस उद्योग के सभी धंधों से पारस्परिक तुलना करके उनका ऐसा मापन करना जिससे प्रत्येक धंधे को उच्चतम से लेकर निम्नतम तक के सातत्य में निश्चित कोटि दी जा सके।
Rank order
कोटि क्रम
मूल्यों, प्राप्तांकों या व्यक्तियों की श्रृंखला को किसी निश्चित की गई विशेषता के अनुसार व्यवस्थित करना।
Rapport
सौहार्द-स्थापन
दो या दो से अधिक व्यक्तियों के संबंधों, उनकी प्रतिक्रियाओं अथवा आदानप्रदान की परस्पर विश्वासपूर्ण एवं सहानुभूति की पूर्ण अवस्था, जैसे परीक्षक और परीक्षणाधीन व्यक्ति या सामाजिक कार्यकर्ता और सेवार्थी में पारस्परिक विश्वास का संबंध।